पाकिस्तान हैज़ एक्सपेंडेड इट्स ब्लास्टमी लॉर्ज़ टू इंपोज लाइफ इम्प्रिजनमेंट। एंड दे ब्रांडेड सिटीजंस एस टेररिस्ट्स। दे मस्ट कंप्लाई विथ यू एंड वर्किंग lयू एंड वर्किंग ग्रुप्स ओपिनियन एंड दे मस्ट रिलीज माय फादर एंड ऑल पोलिटिकल प्रिजनर्स। संयुक्त राष्ट्र महासभा में इमरान खान के बेटे कासिम खान ने कई मुद्दे उठाए।
उन्होंने अपने पिता को जेल से बाहर निकालने के लिए सारी बातें कही जो उन्होंने अपने पिता से फोन पर बातचीत के दौरान सुना था। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने अपने ही देश की न्याय व्यवस्था को कोसते हुए कहा है कि उनकी पत्नी को उन्हें ब्लैकमेल करने के हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। यह बातें कासिम खान ने दोहराई।
कासिम खान ने कहा कि उनकी बात उनके पिता से फोन पर हुई थी। जिसके बाद उनके पिता इमरान खान ने उन्हें बताया कि जेल में इमरान खान ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी बुशरा बीवी के साथ भी अमानवीय व्यवहार कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की न्यायपालिका जानबूझकर जेल प्रशासन को उनकी पत्नी के साथ ऐसा करने दे रही है ताकि उन्हें ब्लैकमेल किया जा सके। रिपोर्ट्स कहती हैं इमरान खान ने न्यायाधीशों की आलोचना करते हुए कहा है कि जजों ने अपनी आत्मा बेच दी है।
ईद के दौरान अपने बेटे से फोन पर बातचीत करते हुए इमरान खान ने कहा कि उनकी पत्नी को पूरी तरीके से अलग रखा जा रहा है जो गलत है। इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं और अलकादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में सजा काट रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी बुशरा बीवी को भी तोशाखाना दो केस में 17 साल की सजा मिली है। उन्हें जनवरी 2026 से एकांत कारावास में रखा गया है। उन्हें सिर्फ 30 मिनट के लिए हफ्ते में किसी से मिलने दिया जाता है जो जेल प्रशासन की मर्जी पर तय होता है।
इमरान खान ने इसे लेकर ही कहा कि यह सब कुछ सिर्फ मुझे ब्लैकमेल करने के लिए किया जाता है। दरअसल इमरान खान ने अपने बेटे कासिम खान से फोन पर बातचीत की थी और इस दौरान इमरान खान ने जेल में रह रही बुशरा बीवी और अपने बारे में सारी बातें बताई हैं। कासिम खान ने जानकारी दी। कहा कि उन्होंने यानी इमरान खान ने उनकी आंखों की रोशनी कम होने को लेकर काफी चिंता जताई। उनकी दाहिनी आंख की लगभग 85% रोशनी चली गई है।
इस हफ्ते सोमवार को उनकी आंख में तीसरा इंफेक्शन लगा। कासिम ने बताया कि इमरान खान ने कहा कि इस देश के जजों को खुद पर शर्म आनी चाहिए। हम बार-बार जुडिशरी के पास गए हैं। लेकिन उन्होंने अपनी निजी फायदे के लिए अपनी आत्मा बेच दी है। वह जानते हैं कि मुझे तोड़ नहीं सकते। इसलिए वह मेरी पत्नी की तरफ मुड़ते हैं। वह सिर्फ मुझे ब्लैकमेल करने के लिए बुशरा बीवी के साथ इस अमानवीय व्यवहार की इजाजत कैसे दे सकते हैं?
आपको बता दें इमरान खान और बशरा बीवी एक प्रॉपर्टी ट्रस्ट और कथित तौर पर लग्जरी गिफ्ट हासिल करने से जुड़े करप्शन के मामले में जेल की सजा काट रहे हैं। दिसंबर 2024 में दोनों को एक और केस में नई सजा दी गई जिससे उनकी जेल की सजा बढ़ गई है। बुशरा बीवी जनवरी से आदिला जेल में बंद हैं। इमरान खान ने दावा किया कि उन्हें आइसोलेशन में रखा जा रहा है। वहीं इमरान खान साल 2023 से जेल में बंद हैं। इस समय उनकी आंख की रोशनी के लिए इलाज चल रहा है।
