फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में बनी है जिसमें के बारे में दिखाया गया है और बताया गया है कि कैसे हमारे आने वाली नस्ल को खराब कर रहा है। उड़ता पंजाब में हमने देखा और अभी धुरंधर में भी हमने देखा कि कैसे पाकिस्तान करके सस्ते दामों में इंडिया तक पहुंचाता है और यहां पर वही ड्रग महंगे दामों में बिकता है और उस पर कोई रोक नहीं धड़ल्ले से बिक रहे हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस मामले में अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा रहे हैं। वो नशे वाले एड्स कर लेंगे। फिल्मों में कर लेंगे लेकिन नशा मुक्ति के बारे में बात नहीं करेंगे।
जब तक उन्हें मोटा पैसा नहीं दिया जाएगा तब तक वो नशा मुक्ति के बारे में बात नहीं करेंगे। जबकि एक सोशल कॉज होता है और इस मैसेज को तो इन्हें फ्री फंड में फैलाना चाहिए और मैसेज देना चाहिए समाज को कि नशा हमारे लिए कितना खतरा है। यह की बात आज इसलिए हो रही है क्योंकि कल चंडीगढ़ से एक हिला देने वाली वीडियो सामने आई। एक आदमी जिसकी उम्र 25 से 30 साल के बीच में है। वो सड़क के बीचों-बीच खड़ा है। उसने ब्लिंकिट का कैरी बैग पहना हुआ है शोल्डर्स पर और वो उस जगह पर 2 घंटे से खड़ा है बिना हिले डुले। उसके मुंह में एक बीड़ी है और उसका सिर नीचे झुका हुआ है।
वो आदमी 2 घंटे तक वहीं पर खड़ा रहा। उस जगह से गुजरने वाले लोगों ने उस आदमी को देखा और वह सोचने को मजबूर हो गए कि आखिर इस आदमी के साथ क्या हुआ है? यह पिछले दो से ढाई घंटे से यहीं पर एक ही पोजीशन पर कैसे खड़ा है?
उन लोगों ने पुलिस को इनफॉर्म किया और पुलिस उस शख्स को वहां से उठाकर लेकर गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि यह जो शख्स है यह नशे में था और इसने एक ऐसा ड्रग लिया जिससे यह अलग ही जोन आउट हो गया है और यह वहीं का वहीं खड़ा हो गया है। यह डल्यूजनल हो गया है और दुनिया इसके लिए एग्ज़िस्ट ही नहीं कर रही है।
कई लोगों ने तो यह भी कहा है कि इस तरह के ड्रग को ज़ॉम्बी ड्रग कहा जाता है जो आपको ज़ॉम्बी बना देता है और आप उसी जगह पर अपनी ही दुनिया में रहते हैं। यह ड्रग वेस्टर्न कंट्रीज में बहुत पॉपुलर है और कई लोगों कीिंदगियां तबाह कर चुका है और इस वीडियो को देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि क्या ज़ॉम्बी ड्रग इंडिया में भी आ गया है।
पुलिस अभी इस बंदे की डिटेल्स निकाल रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि क्या वाकई में यह बंदा नशे में था और अगर नशे में था तो इसने कौन सा नशा किया था और अगर इसने नशा नहीं किया था तो यह ढाई घंटे तक एक ही जगह सड़क पर बिना हिले डुले क्यों खड़ा हुआ था।
