कार एक्सीडेंट में गई 30 साल की एक्ट्रेस की जान।

30 साल की एक्ट्रेस मॉडल हर्षल कालिया के अचानक निधन ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। जी हां, उभरती हुई इस कलाकार की 23 मार्च की देर रात जयपुर में एक कार हादसे में हो गई। जिससे उनका करियर बीच में ही खत्म हो गया। तो ऐसे में चलिए आज की इस वीडियो में हम आपको बताते हैं .

एक्ट्रेस हर्षल कालिया के बारे में। जयपुर में रहने वाली हर्षल कालिया ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। धीरे-धीरे उन्होंने सोशल मीडिया खासकर Facebook पर अपनी पहचान बनाई। जहां उनके 5000 से भी ज्यादा फॉलोअर्स थे। जिसकी वजह से उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ी और उन्हें एक्टिंग में आने का मौका मिला।

उन्होंने वेब सीरीज क्राइम नेक्स्ट डोर में काम किया था। जिसमें अनुप्रिया गोयंका, यशपाल शर्मा, साहिल वेद और वत्सल सेठ जैसे कलाकार भी नजर आए थे। इसके अलावा हर्षल कई राजधानी म्यूजिक वीडियोस में भी दिखाई दी हैं और उन्होंने न्यूज़ एंकर के तौर पर भी काम किया है।

अपनी सादगी और स्क्रीन प्रेजेंस की वजह से वह खासकर युवाओं के बीच तेजी से पॉपुलर हो रही थी। वैसे बताया जा रहा है कि हर्षल रात करीब 11:30 बजे काम से घर लौट रही थी। इसी दौरान शिप्रा पाथ रोड पर उनकी कार का कंट्रोल बिगड़ गया। कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोट आई। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Comment