एक बड़ी खबर आपको बता रहे हैं। ईरानी मीडिया ने एक भावनात्मक वीडियो शेयर किया है जिसमें मिनाफ के छोटे बच्चों को दिखाया गया है। इस वीडियो में छ से 12 साल के बच्चे अपने सपने बताते नजर आते हैं।
कोई डॉक्टर तो कोई इंजीनियर बनने की चाह जताता है। इसके बाद वीडियो में वही बच्चे पर दुख जताते हुए दिखाई देते हैं। दोस्त और परिवार खोने की बात कहते हैं। आगे चलकर बच्चों की जैसे दृश्य दिखाकर भावनात्मक असर पैदा करने की कोशिश की गई है। ईरान ने इस वीडियो के जरिए अमेरिका और इजराइल पर बच्चों पर हमले का आरोप लगाया है और यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गया है। दावा किया जा रहा है कि मिनाब हमले में 100 से ज्यादा बच्चे मारे गए हैं।
जबकि कुल 168 मौतों की बात कही गई है। मिनाब शहर स्टेट ऑफ हार्मोस के पास स्थित है और इसे रणनीतिक रूप से एक अहम इलाका माना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलों में नागरिक इलाकों को नुकसान पहुंचा है।
कई घर टूटे हैं और कुछ बच्चों के हताहत होने का दावा भी किया गया है। हालांकि इन दावों की अभी तक स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
एक्सपर्ट्स इस पूरे वीडियो को भावनात्मक प्रचार और अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने की कोशिश मान रहे हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि यह वीडियो एआई से बना है। एनिमेशन, लिप्सिंग और वॉइस ओवर से बना हुआ है। ग्रुप ने भी इस बात की पुष्टि की है कि यह वीडियो एआई जनरेटेड है।
