30 के एक्ट्रेस की हुई दर्दनाक । शूट से लौटते वक्त हुआ भयानक रोड एक्सीडेंट। सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और फैंस को लगा बड़ा झटका। एक्ट्रेस के परिवार में पसरा मातम। जी हां, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को हिला कर रख दिया है। महज 30 साल की उम्र की एक उभरती एक्ट्रेस की जिंदगी एक पल में खत्म हो गई।
शॉकिंग है पर सच है। देर रात घर लौटते वक्त हुआ यह हादसा इतना भयानक था कि जिसने भी इस हादसे को देखा वो सन का सन ही रह गया। खबरों के मुताबिक यह हादसा देर रात 11:30 बजे जयपुर के शिप्रापत इलाके में हुआ जहां एक तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू हो गई और सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क पर ही पलट गई। इस पूरे हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें साफ नजर आता है कि कैसे गाड़ी अपना बैलेंस खो देती है और पलक झपकते ही पलट जाती है। यह मंजर इतना डरावना था कि देखने वालों की भी सांसे थुम गई।
आपको बता दें कि हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। आसपास के लोगों ने किसी तरह पलटी हुई कार को सीधा किया और अंदर फंसी एक्ट्रेस को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस के सिर पर गंभीर चोट आई थी और हालत बेहद नाजुक थी। इसके बाद उन्हें तुरंत पास के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया।
लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। हॉस्पिटल पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अब इस दर्दनाक हादसे के बाद हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर एक्ट्रेस कौन थी जिसकी जिंदगी अचानक एक झटके में ही खत्म हो गई। तो चलिए आपको बताते हैं। दरअसल यह एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि हर्षिल कालिया थी।
जयपुर की रहने वाली हर्षिल कालिया एक उभरती हुई एक्ट्रेस, मॉडल और एंकर थी जो धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि हर्षिल ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और एंकरिंग से की थी और फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। oटीt प्लेटफार्म पर वेब सीरीज क्राइम नेक्स्ट डोर से उन्हें खास पहचान मिली थी।
इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियोस में भी नजर आ चुकी थी। जिनमें हिंदी और राजस्थानी दोनों तरह के गाने शामिल हैं। इतना ही नहीं हर्षल ने अपने करियर की शुरुआत एक लोकल न्यूज़ चैनल से एंकर के तौर पर भी की थी। बचपन से ही उन्हें डांस और परफॉर्मिंग आर्ट्स का शौक था और उन्होंने कत्थक डांस की ट्रेनिंग भी ली थी।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसे की असली वजह क्या थी। इस अचानक हुई घटना ने ना सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरी इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया। सोशल मीडिया पर फैंस और करीबी लोग लगातार उन्हें याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
