क्या भूल भुलैया सुपरहिट फ्रेंचाइजी के बाद अक्षय की एक और सुपरहिट फ्रेंचाइजी कार्तिक आर्यन ने उनसे छीन ली है? वेल रिपोर्ट्स तो कुछ ऐसा ही इशारा कर रही है। अक्षय कुमार पिछले कुछ समय से हेराफेरी 3 बनाने की घोषणा कर चुके हैं और उसकी प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन अब इसी फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट आई है और बताया जा रहा है कि हेराफेरी फ्रेंचाइजी जिसके रियल ओनर है विजय कुमार उनको भूषण कुमार ने अप्रोच किया है।
हेराफेरी फ्रेंचाइजी के राइट्स खरीदने के लिए और वो हेराफेरी 3 अपने फेवरेट एक्टर के साथ बनाना चाहते हैं। उनका फेवरेट एक्टर कार्तिक आर्यन है। अब सवाल ये उठता है कि हेराफेरी 3 के राइट्स तो अक्षय कुमार के पास है जो उन्होंने फिरोज नाडियादवाला से खरीदे थे। तो इसकी भी डिटेल सामने आ गई है। विजय कुमार जो कि हेराफेरी के असली ओनर है जिन्होंने फिल्म बनाई थी रामोजी राव जिसके रीमेक राइट्स फिरोज नाडियादवाला ने खरीदे थे और हेराफेरी बनाई थी। उन्होंने एक मीडिया से बात करते हुए बताया है कि हेराफेरी उनकी फ्रेंचाइजी है। फिरोज नाडियादवाला ने हेराफेरी के राइट्स लिए थे।
हेराफेरी टू जब बनाई थी तब उनकी परमिशन नहीं ली गई थी और वह इललीगल तरीके से बनाई गई थी। विजय कुमार का कहना है कि तब मैं चुप रहा लेकिन अब मैं चुप नहीं रहूंगा। फिरोज नाडियादवाला के पास हेराफेरी 3 के राइट्स है ही नहीं तो अक्षय कुमार ने वो राइट्स कैसे खरीदे? अगर अक्षय कुमार को भी हेराफेरी 3 बनानी है तो उन्हें मुझसे राइट्स लेने पड़ेंगे। इधर भूषण कुमार का इस फिल्म में इंटरेस्ट इसलिए आया है क्योंकि हेराफेरी के म्यूजिकिकल राइट्स जो है वह भूषण कुमार के पास है।
अब जब फिल्म के म्यूजिकल राइट्स उनके पास है तो फिल्म के राइट्स खरीदना उनके लिए कौन सी बड़ी बात है? यही वजह है कि भूषण कुमार भी फिल्म के राइट्स खरीदने में इंटरेस्टेड है और अगर भूषण कुमार इस फिल्म के राइट्स खरीदते हैं तो डेफिनेटली वो कार्तिक आर्यन को ही कास्ट करेंगे क्योंकि कार्तिक आर्यन फिलहाल के लिए टी- सीरीज के साथ है और टी सीरीज के साथ ही वो बैक टू बैक बड़े प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं और यही वजह है कि कहा जा रहा है भूल भुलेगा के बाद अक्षय कुमार की एक और सुपरहिट फ्रेंचाइजी कार्तिक उनसे छीनते नजर आ रहे हैं।
लेकिन विजय कुमार जो हेराफेरी फ्रेंचाइजी के रियल ओनर है उनका कहना है कि अगर फिल्म का रीमेक बनता है तो उनके हिसाब से अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ही इस फिल्म के लिए सही कास्टिंग है। बाकी के बारे में वह बात नहीं करना चाहते
