चोरी-चुपकी शादी के बंधन में बंधे बादशाह। तलाक के छ साल बाद किया सीक्रेट विवाह। वायरल हुई गुपचुप शादी की तस्वीरें तो मचा हंगामा। दूसरी बीवी की फोटो देख पहली बीवी बेटी पर उठे सवाल।
कहां है और किस हाल में है बादशाह की पहली फैमिली? जी हां, रैपर बादशाह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए। खबर है कि तलाक के करीब 6 साल बाद सिंगर ने गुपचुप दूसरी शादी कर ली और इसी शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई।

हालांकि इन वायरल तस्वीरों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। ना ही खुद बादशाह ने इस पर कोई बयान दिया। लेकिन इंटरनेट पर इन खबरों ने तहलका जरूर मचा दिया है। अब एक तरफ जहां बादशाह की दूसरी शादी की खबरें चर्चा में है। वहीं दूसरी तरफ फैंस के मन में यह सवाल उठने लगे कि आखिर उनकी पहली फैमिली कहां और कैसी है? आपको बता दें कि बादशाह की पहली शादी जैसमीन मसीह से हुई थी। दोनों ने साल 2012 में शादी रचाई थी। हालांकि इस रिश्ते को लेकर खुद सिंगर ने खुलासा किया था कि उनके पिता ने पहले ही उन्हें चेतावनी दी थी कि आगे चलकर दिक्कतें आ सकती है और आखिरकार वैसा ही हुआ।
शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी और बेटी के जन्म के करीब 3 साल बाद यानी साल 2020 में दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। इस शादी से बादशाह और जैसमीन की एक बेटी है जिसका नाम जैसामीन ग्रेस मसीह सिंह है जो अब करीब 8 साल की हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जैसमीन अपनी बेटी के साथ लंदन में रहती हैं और वहीं पर अपनी जिंदगी को बेहद प्राइवेट तरीके से जी रही हैं। खास बात यह है कि तलाक के बाद बेटी अपनी मां के साथ ही रहती हैं और अपनी मां के धर्म क्रिश्चियनिटी को फॉलो करती हैं।
वहीं बादशाह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन हालात ऐसे बने कि दोनों को अलग होना पड़ा। बादशाह अपनी बेटी से बेहद प्यार करते हैं लेकिन दूरी की वजह से वो उनसे ज्यादा मिल नहीं पाते।

हालांकि वो अक्सर अपनी बेटी के साथ बिताए खास पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी के साथ एक क्यूट सा वीडियो भी पोस्ट किया था।

जिसमें छोटी सी जैसे बेहद प्यारी लग रही थी। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि खुद बादशाह ने बताया कि उनकी बेटी उनके गानों की फैन नहीं है बल्कि कोरियन गर्ल ग्रुप ब्लैक पिंक की दीवानी है। फिलहाल इन तमाम सवालों और वायरल खबरों के बीच बादशाह की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में छा गई और हर कोई बस इस पूरे मामले का सच सामने आने का इंतजार कर रहा है।
