आंखों पर चश्मा, चेहरे पर झुर्रियां, सफेद बाल और गालों से गायब गुलाबी नूर। नेपाली ब्यूटी क्वीन का यह हाल देख लोग आंखें मलने को हुए मजबूर। बचपन की मनीषा का न्यू लुक सोशल मीडिया पर बटोर रहा चर्चा।
किसी ने जताया अफसोस तो किसी ने की इंदिरा गांधी से तुलना। जी हां, कभी अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करने वाली मनीषा कोयराला आज एक बार फिर चर्चा में है। लेकिन इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं बल्कि उनका बदला हुआ हुलिया है। कभी 90ज की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में गिनी जाने वाली मनीषा जिनकी एक मुस्कान पर लाखों दिल धड़क उठते थे।
हाल ही में मीडिया के कैमरों के सामने आई तो एक नजर में उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया। सफेद बाल, चेहरे पर झुर्रियां और चेहरे पर चश्मा लगाए मनीषा ने जब कैमरों को पोज़ दिए तो लोग यह सोचने को मजबूर हो गए कि क्या यह वही मनीषा है जो अपनी खूबसूरती और मासूमियत की मिसाल हुआ करती थी। लेकिन आज उसी चेहरे पर वक्त के निशान साफ नजर आते हैं। दरअसल हाल ही में मनीषा कोयराला को फरहा खान अली के नए फ्लैकशिप स्टोर के ग्रैंड लॉन्च में देखा गया। यूं तो इस इवेंट में बॉलीवुड से कई सेलेब्स पहुंचे थे। वो बात अलग है कि कैमरों का अटेंशन सिर्फ मनीषा कोयराला ही गैब कर ले गई। जिन्होंने बढ़ती उम्र के निशानों को छिपाने या दबाने की कोशिश नहीं की बल्कि इवेंट में अपना असॉल्ट एंड पेपर लुक जमकर फ्लट किया। तो उनका यही लुक पूरे इवेंट की हाईलाइट भी बन गया। इवेंट में मनीषा ज़री के बॉर्डर वाली पेस्टल पिंक शेड वाली कॉटन सिल्क की साड़ी पहनकर पहुंची थी।
अपने साड़ी लुक को मनीषा ने फुल स्लीव्स की वाइट शर्ट के साथ टीम अप करके मॉडर्न ट्विस्ट दिया था। वाइट पर्ल्स वाले झुमके और रिंग पहनकर उन्होंने अपने वेवी टच वाले सफेद बालों को फ्लट करके लुक पूरा किया। साथ ही पैरों में सैंडल या फिर हाई हील्स पहनने की बजाय शूज पहनकर अपने फैशनेबल लुक को कंप्लीट किया। हालांकि मनीषा के साड़ी फैशन से ज्यादा लोगों का ध्यान उनके सफेद बालों और मुरझाए चेहरे पर चला गया। मनीषा कोयराला के बाल एकदम सफेद नजर आ रहे हैं। चेहरे पर उम्र की वजह से झुर्रियां भी साफ दिख रही हैं। सीधा-सीधा कहें तो पहली नजर में मनीषा को पहचान पाना भी मुश्किल हो गया। मनीषा ने अपने साड़ी लुक की तस्वीरें इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर की हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके लुक को लेकर बहस छिड़ गई। कोई तारीफ के पुल बांधता दिखा तो किसी ने मनीषा की खोई खूबसूरती पर अफसोस जताना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा सबसे खूबसूरत महिला ओल्ड इज गोल्ड।
वहीं एक और ने लिखा कि उम्र पर किसी का बस नहीं है। एक ने तो यह भी लिख दिया कि कैंसर की वजह से बूढ़ी हो गई। एक फैन ने मनीषा के लुक की तारीफ में लिखा आपको देखकर इंदिरा गांधी जी की याद आ गई। हालांकि [संगीत] एक फैन ने मनीषा के सफेद बालों को फ्लॉनट करने पर सवाल पूछा कि माफ कीजिए लेकिन आप इतनी उम्र दराज क्यों लगने लगी हैं? आप तो जूही चावला, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर की ही उम्र की हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि 55 साल की मनीषा कोयराला कैंसर सर्वाइवर हैं। पति सम्राट देहल से तलाक के बाद मनीषा कैंसर की चपेट में आ गई थी। लंबे इलाज के बाद मनीषा कैंसर से जंग जीत चुकी हैं। अब [संगीत] वह फिल्मों में कम ही एक्टिव हैं। साल 2024 में उन्हें संजय लीला भंसाली की हीरा मंडी में देखा गया था। हालांकि वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और फैंस को अपनी डेली अपडेट्स देती रहती हैं।
