ये है असली जमील जमाली !पाकिस्तान से लंदन शिफ्ट, पीएम मोदी से खास दोस्ती

क्या धुरंधर फिल्म का किरदार जमील जमाली असल में पाकिस्तान के कुख्यात नेता अल्ताफ हुसैन पर बेस्ड है और क्या उनका भारत या पीएम मोदी से कोई कनेक्शन रहा है? यही सवाल इस वक्त इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में रिलीज हुई धुरंधर द रिवेंज को लेकर लगातार नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। फिल्म में एक अहम किरदार जमील जमाली का है जिसे राकेश बेरी ने निभाया है। अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह किरदार असल जिंदगी के पाकिस्तानी नेता अल्ताफ हुसैन से इंस्पायर्ड है।

जी हां, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अल्ताफ हुसैन का जन्म 1953 में कराची में हुआ था। लेकिन उनका परिवार मूल रूप से भारत के उत्तर प्रदेश से था जो विभाजन के बाद पाकिस्तान चला गया। उन्होंने कराची यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की लेकिन उनका झुकाव शुरू से ही पॉलिटिक्स की तरफ था।

1984 में उन्होंने मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट यानी एमक्यूएम की स्थापना की। जो खासतौर पर मुजाहिर समुदाय के अधिकारों के लिए काम करती थी। धीरे-धीरे अल्ताफ हुसैन पाकिस्तान की राजनीति में एक बड़ा नाम बन गए। कराची शहर में उनका प्रभाव इतना था कि उनकी एक आवाज पर पूरा शहर रुक जाता था।

लेकिन इसके साथ ही उन पर कई संगीन आरोप भी लगाए गए। 1990 के दशक तक उनके खिलाफ दर्जनों केस दर्ज हो चुके थे और कराची में बोरी बंद लाशों का जिक्र आम होने लगा था। जिससे उनका नाम [संगीत] डर और विवाद दोनों का प्रतीक बन गया। हालात ऐसे बने कि उन्हें पाकिस्तान छोड़कर लंदन में शिफ्ट होना पड़ा।

जहां से भी उन्होंने फोन और वीडियो के जरिए अपनी पार्टी और समर्थकों को संबोधित करना जारी रखा। हालांकि साल 2014 के बाद उनका प्रभाव धीरे-धीरे [संगीत] कम होने लगा। अब बात करते हैं उस बड़े सवाल की कि क्या अल्ताफ हुसैन का [संगीत] भारत या प्रधानमंत्री से कोई कनेक्शन है? दरअसल अल्ताफ हुसैन पर यह आरोप लगाए गए थे कि उनके कुछ संपर्क भारत की खुफिया एजेंसी रॉ से जुड़े हो सकते हैं। लेकिन इन दावों की कोई ठोस और आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। साल 2015 में उन्होंने एक बयान जरूर दिया था जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में मुजाहिरों की हालत पर भारत को शर्मिंदा होना [संगीत] चाहिए।

इस बयान के बाद काफी विवाद खड़ा हुआ। लेकिन इसे सीधे तौर पर भारत सरकार या नरेंद्र मोदी से जोड़ने [संगीत] का कोई पुख्ता सबूत सामने नहीं आया है। वहीं फिल्म धुरंधर में दिखाया गया जमील जमाली का किरदार और अल्ताफ हुसैन की असल जिंदगी में कई समानताएं जरूर नजर आती हैं। जैसे देर से शादी करना, एक बेटी होना, कराची से जुड़ाव और राजनीतिक विवाद।

लेकिन यह भी सच है कि फिल्म के मेकर्स पहले ही साफ कर चुके हैं कि यह कोई बायोपिक नहीं बल्कि रियल घटनाओं से प्रेरित एक फिक्शनल कहानी है। तो अब सवाल आपके लिए है कि क्या जमील जमाली सच में अल्ताफ हुसैन से इंस्पायर्ड है या यह सिर्फ [संगीत] एक कोइंसिडेंस है?

Leave a Comment