धुरंधर ने तोड़ा ‘दबंग’ का घमंड गुस्से में खान ने ये क्या कर दिया ?

खत्म हुआ खान्स का दौर। अब धुरंधर का है शो। जवान और टाइगर हुए पस्त रणवीर सिंह जबरदस्त। आखिर टूट ही गया ईद पर सलमान खान का दबदबा। खानों की चुप्पी बताती है इस बार डर है बहुत बड़ा। वांटेड साल 2009 दबंग साल 2010 बॉडीगार्ड साल 2011 एक था टाइगर साल 2012 किक साल 2014 बजरंगी भाईजान साल 2015 सुल्तान साल 2016 ट्यूबलाइट साल 2017 रेस 3 साल 2018 भारत साल 2019 राधे साल 2021 किसी का भाई किसी की जान साल 2023 सिकंदर साल 2025 यह सलमान खान की उन फिल्मों की लिस्ट है जिन्हें या तो ईद के दिन रिलीज किया गया या ईद के आसपास रिलीज किया गया।

यह आंकड़े बता रहे हैं बॉलीवुड वालों ने ईद का दिन जैसे सलमान खान के नाम पर पट्टा कर दिया था। यानी ईद के दिन कोई फिल्म आएगी तो वह दबंग सलमान खान की ही होगी। उनकी फिल्म का खौफ ऐसा था कि बड़े-बड़े स्टार्स भी अपनी फिल्मों की रिलीज़ डेट बदल देते थे और यह खौफ साल 2009 से 2025 तक लगातार चलता रहा। सलमान खान की कोई ना कोई फिल्म रिलीज होती रही। यहां तक कि इस बार भी ईद के खास मौके पर सलमान खान की फिल्म मातृभूमि रिलीज होने के लिए तैयार थी। लेकिन रिलीज से पहले ही मेकर्स ने पैर पीछे खींच लिए। यानी इस बार खौफ सलमान खान के चेहरे पर था। इस बार खौफ उनके लिए फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर के चेहरे पर था। क्योंकि इस बार सलमान खान के स्टारडम को बॉलीवुड से ही चुनौती मिल गई और यह चुनौती किसी और ने नहीं युवा डायरेक्टर आदित्य धर ने दी। जिन्होंने ईद के खास मौके पर मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर द रिवेंज रिलीज करने का ऐलान कर दिया। बॉलीवुड का खान गैंग आदित्यधर की साल 2025 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर का धमाका पहले ही देख चुका था। इसीलिए उन्हें शायद इस बात का पहले से ही अंदाजा हो गया था कि धुरंधर 2 उससे भी बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट साबित हो सकती है और धुरंधर 2 के साथ सलमान खान की मातृभूमि रिलीज़ करना कोई बहादुरी का सौदा नहीं होगा।

शायद इसी खौफ की वजह से सलमान खान जैसे दबंग स्टार होने के बावजूद फिल्म मातृभूमि की रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी गई। जो सबूत है कि वह दौर अब चला गया जब सलमान खान जैसे स्टार के दम पर फिल्में हिट करा ली जाती थी। अब दौर युवा तुर्क आदित्य धर जैसे डायरेक्टर का है। जिन्होंने साल 2019 में उरी द सर्जिकल स्ट्राइक से हिंदुस्तान का जोश पहले ही हाई कर दिया था। और अब धुरंधर द रिवेंज के साथ पूरे बॉलीवुड को बता दिया अब ईद का मतलब सिर्फ सलमान खान नहीं है। ईद पर आदित्य धर ने अपनी फिल्म धुरंधर द रिवेंज रिलीज की और पहले ही दिन बंपर कलेक्शन के साथ सलमान खान और शाहरुख खान दोनों को पछाड़ दिया।

19 मार्च को आई रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर द रिवेंज ने पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा कमाई की। साल 2023 में ही शाहरुख खान स्टारर जवान ने पहले दिन करीब ₹75 करोड़ की कमाई की थी। साल 2023 में आई सलमान खान की टाइगर 3 ने पहले दिन करीब ₹45 करोड़ की कमाई की थी।

आदित्यधर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर द रिवेंज ने पहले ही दिन शाहरुख की जवान और सलमान खान की टाइगर 3 को जिस तरह से पछाड़ा है वो बता रहा है कि अभी तो बस शुरुआत है। धीरे-धीरे कई और फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह फिल्म बॉलीवुड की नंबर वन ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हो सकती है। क्योंकि दर्शकों में अभी भी धुरंधर 2 का जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। कई शोज़ हाउसफुल जा रहे हैं और यही बात शायद बॉलीवुड के खान गैंग को बर्दाश्त नहीं हो रही।

इसीलिए धुरंधर 2 की छप्पर फाड़ सफलता के बावजूद ना तो बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने फिल्म की तारीफ की और ना ही बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने धुरंधर 2 की तारीफ की। सोशल मीडिया पर दोनों का आखिरी ट्वीट ईद को लेकर है। वहीं दूसरी तरफ एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में देने वाली साउथ इंडस्ट्री ने तो दिल खोलकर धुरंधर 2 की तारीफ की है। बाहुबली और आरआरआर जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर एस एस राजामौली ने तो धुरंधर 2 की तारीफ करते हुए कहा मुझे धुरंधर वन बहुत पसंद आई थी। लेकिन द रिवेंज ने स्केल और भावनात्मक गहराई दोनों में उसे पीछे छोड़ दिया। लेखन, कास्टिंग, तकनीकी निष्पादन, संगीत, वर्ल्ड डिजाइन और निर्देशन सब कुछ बेहतरीन है। लेकिन जो चीजें इसे सच में खास बनाती हैं, वो है इसकी भावनात्मक परतते। लेखन में ऐसे प्लॉट ट्विस्ट बुने गए हैं जो सच्चे मायनों में तनाव पैदा करते हैं और भावनाओं से भर देते हैं। आदित्यधर आपने कमाल कर दिया। 4 घंटे लंबी फिल्म बनाना और रिलीज करना हिम्मत की बात है। दर्शक आखिरी फ्रेम तक सीट से बंधे रहते हैं। रणवीर सिंह क्या शानदार परफॉर्मेंस है यार। शेड में बहन वाला सीन एक्टिंग की मिसाल है। शुरुआत से लेकर दिल तोड़ देने वाले क्लाइमेक्स तक आपने हमें हमजा और जसकीरत दोनों किरदारों में मंत्रमुग्ध कर दिया। आर माधवन आपने पूरे देश की बेबसी और गुस्से को इतनी खूबसूरती से निभाया कि आपकी जीत हमें अपनी जीत लगी। पूरी टीम को इस शानदार सफलता के लिए बधाई। दिग्गज डायरेक्टर राजा मौली ने फिल्म धुरंधर द रिवेंज के डायरेक्टर से लेकर एक्टर तक कहानी से लेकर क्लाइमेक्स तक हर एक खूबी की दमदार अंदाज में तारीफ की। यहां तक कि साउथ के सुपरस्टार अलू अर्जुन भी धुरंधर द रिवेंज देखकर इस कदर फिदा हो गए कि उन्होंने यहां तक कह दिया अभी-अभी धुरंधर 2 देखी देशभक्ति के स्वैग से भरपूर अंदाज एक ऐसी फिल्म जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराए। कई ऐसे पल जो तालियां बजवाने पर मजबूर कर दे। पूरी तरह से धमाकेदार। पूरी टीम को बधाई।

आर माधवन और सभी कलाकारों का शानदार प्रदर्शन। तकनीकी रूप से भी बेहतरीन। हमारे देश में मेरे भाई रणवीर सिंह जैसे शानदार और बहुमुखी अभिनेता होने पर गर्व है। रणवीर सिंह पूरी तरह छाए हुए हैं। आदित्य धर ने भी कमाल कर दिया। ऐसे बेहतरीन फिल्म मेकर हमारे देश में हैं। यह खुशी की बात है। शो रॉकर एक भारतीय कहानी इंटरनेशनल स्वैग के साथ। जय हिंद। जरा सोचिए जिस फिल्म के राजामौली जैसे डायरेक्टर और अलू अर्जुन जैसे दमदार एक्टर भी तारीफ कर रहे हैं। उस फिल्म के बारे में दो शब्द कहने के लिए शाहरुख खान और सलमान खान जैसे बॉलीवुड एक्टर्स के पास वक्त ही नहीं है। या फिर शायद वह तारीफ ही नहीं करना चाहते।

जबकि जिस बॉलीवुड पर शाहरुख और सलमान दशकों से राज करते आए हैं। आदित्यधर और रणवीर सिंह भी उसी बॉलीवुड का हिस्सा हैं। फर्क बस इतना है कि दोनों अभी युवा हैं। लेकिन इसके बावजूद रणबीर और आदित्यधर की फिल्म धुरंधर दरवेंश शाहरुख और सलमान दोनों के स्टारडम पर भारी पड़ रही है। शायद यही वजह है कि दोनों अब तक धुरंधर 2 की सफलता के लिए आदित्यधर और रणवीर सिंह को बधाई देना बेहतर नहीं समझा।

Leave a Comment