सुर्ख सूट, बालों में गजरा, चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान, सिक्स मंथ प्रेग्नेंट दिव्यांका की हुई गोद भर आई। लेकिन खुशियों भरे मौके पर हुआ कुछ ऐसा जिसने सबको चौंका दिया। ना मां, ना सास, ना ननंद। दिव्यांका की गोद भराई में कोई भी नहीं पहुंचा। जिंदगी के सबसे खास पल में अकेली रह गई मिसेज दहिया। आखिर ऋषि मां को क्यों नहीं मिला अपनों का आशीर्वाद? क्या है इसके पीछे की असली वजह? यह बात तो अब जग जाहिर है कि टीवी की फेवरेट इशिं अब असल जिंदगी में मां बनने जा रही हैं।

शादी के 10 साल बाद दिव्यांका और विवेक दहिया अपने पहले बच्चे को वेलकम करने वाले हैं। 6 महीने तक प्रेगनेंसी की खबर को छुपाए रखने के बाद कपल ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को जूनियर दहिया के आने की गुड न्यूज़ सुनाई थी। 41 की उम्र में मां बनने जा रही दिव्यांका की खुशियां इस वक्त सातवें आसमान पर हैं।

ना सिर्फ दिव्यांका विवेक बल्कि इनके लाखों फैंस भी जूनियर दहिया के आने का बेसब्री से वेट कर रहे हैं। और इसी इंतजार के बीच सामने आई है दिव्यांका के बेबी शावर की तस्वीरें जिन्हें देख फैंस खुश कम बल्कि कंफ्यूज ज्यादा हो रहे हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर इस वक्त दिव्यांका त्रिपाठी के बेबी शावर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस रेड सूट पहने नजर आ रही हैं। हल्के मेकअप के साथ दिव्यांका ने बालों में गजरा लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने सैश भी पहना है। जिस पर मॉम टू बी लिखा है। बेबी बम पर हाथ रखे दिव्यांका खूब इठला रही हैं। इस तस्वीर में दिव्यांका और विवेक एक दूजे का हाथ थामे हैप्पी पोज़ दे रहे हैं। डैड टू बी का सैश पहने विवेक के चेहरे पर भी जबरदस्त खुशी नजर आ रही है।

यह तस्वीर गोद भराई मोमेंट की है। रेड कलर की चूनर पहने दिव्यांका खूबसूरत लग रही हैं। प्रेगनेंसी ग्लो ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। तस्वीरों में बेबी शावर थीम वाले केक को भी देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में दिव्यांका और विवेक अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। दिल की खुशी सभी के चेहरे पर झलक रही है।
जहां फैंस इन तस्वीरों को देख खुश होरहे हैं। तो वहीं त्रिपाठी और दहिया परिवार के लोगों की गैर मौजूदगी को लेकर हैरानी भी जता रहे हैं। दरअसल किसी भी तस्वीर में दिव्यांका के मायके या फिर ससुराल का कोई भी सदस्य नजर नहीं आया है।

इतना ही नहीं दिव्यांका की मां, सास और ननंद भी यहां मौजूद नहीं है। ऐसे में लोग भी हैरान हो रहे हैं और सवाल भी पूछ रहे हैं। लोगों का कहना है कि विवेक और दिव्यांका की जिंदगी का इतना खास मोमेंट और इस फंक्शन में दहिया या फिर त्रिपाठी परिवार के किसी भी सदस्य ने हिस्सा क्यों नहीं लिया?
मां बनकर जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही दिव्यांका को इतने खास पलों में अपने बड़ों का आशीर्वाद क्यों नहीं मिला? तो आपको बता दें कि यह बेबी शावर त्रिपाठी या फिर दहिया परिवार की तरफ से होस्ट किया ही नहीं गया था। दरअसल यह बेबी शावर दिव्यांका और विवेक के कुछ खास करीबी दोस्तों ने कपल को सरप्राइज़ देने के लिए होस्ट किया था।
और यही वजह है कि इस सेलिब्रेशन से दिव्यांका विवेक के परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ। जानकारी के लिए बता दें कि अगले महीने अप्रैल के फर्स्ट वीक में दहिया परिवार की तरफ से दिव्यांका के लिए ग्रैंड बेबी शावर होस्ट किए जाने का प्लान बनाया जा रहा है। जिसकी ज्यादा डिटेल्स अभी सामने नहीं आई है। दिव्यांका और विवेक जून के महीने में अपने पहले बेबी को वेलकम करने वाले हैं। दिव्यांका फिलहाल अपने प्रेगनेंसी फेस को जमकर एंजॉय कर रही हैं।
