असल जिंदगी में यालीना कौन? हम्ज़ा से प्यार का सच…

क्या धुरंधर द रिवेंज की यालीना असल जिंदगी में भी मौजूद थी या यह सिर्फ फिल्म की कहानी है? यही सवाल इस वक्त हर किसी के दिमाग में घूम रहा है। हाल ही में रिलीज हुई धुरंधर द रिवेंज इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में करीब ₹13 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया।

जबकि इसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन ₹500 करोड़ से भी ज्यादा बताया जा रहा है। यही वजह है कि यह फिल्म साल की सबसे बड़ी फिल्मों में गिनी जा रही है। डायरेक्टर आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था। जबकि इसका दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज़ किया गया। फिल्म के हर पहलू चाहे वो कहानी हो, एक्टिंग, डायरेक्शन, म्यूजिक या एक्शन। सभी ने दर्शकों को काफी ज्यादा इंप्रेस किया।

लेकिन फिल्म को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या यह असली घटनाओं पर बेस्ड है? शुरुआत में इस पर कुछ कानूनी विवाद भी हुए। लेकिन बाद में सेंसर बोर्ड ने इसे क्लियर करते हुए कहा कि यह एक फिक्शन फिल्म है।

खुद आदित्य धर ने भी साफ किया कि यह कोई बायोपिक नहीं बल्कि कुछ हद तक रियल लाइफ इवेंट से प्रेरित है। वहीं फिल्म में हमजा अली मजारी जैसे किरदार को लेकर पहले ही बहस चल रही थी और अब एक और किरदार यालीना को लेकर नई जानकारी सामने आई है। जी हां, बताया जा रहा है कि नबील नाम के एक शख्स जो पाकिस्तान पीपल्स पार्टी से जुड़े हैं और 2002 से 2024 तक नेशनल असेंबली के सदस्य रह चुके हैं। उनका भी इस कहानी से कुछ कनेक्शन बताया जा रहा है। वहीं माहीन नाम की एक महिला की शादी 5 दिसंबर 2025 को मौला बख्श समोर से हुई थी जो इलाही बख्श समोर के पोते हैं। हालांकि इन दावों की सच्चाई की कोई पुष्टि नहीं हुई है क्योंकि पहले भी साफ कहा जा चुका है कि फिल्म पूरी तरह बायोपिक नहीं है बल्कि एक फ़िक्शनलाइज स्टोरी है।

वहीं फिल्म में यालना का किरदार सारा अर्जुन ने निभाया है। यालना को जमील जमाली की बेटी के रूप में दिखाया गया है जो हमजा अली मज़ारी से प्यार करती है और उससे शादी करती है। वहीं फिल्म में उनकी लव स्टोरी को सीक्वल तक आगे बढ़ाया गया है। जहां उनका अंत काफी इमोशनल और ट्रैजिक दिखाया गया है। जिसमें प्यार, बलिदान, जुदाई [संगीत] और छिपी हुई सच की झलक साफ देखने को मिलती है। वैसे इंटरेस्टिंग बात तो यह है कि यालना के डायलॉग्स फिल्म में बहुत कम है।

लेकिन उनका किरदार इतना गहरा है कि उनकी खामोशी भी बहुत कुछ कह जाती है। सारा अर्जुन ने इस रोल को बेहद शानदार तरीके से निभाया है और अपने एक्टिंग से कहानी में इमोशनल कनेक्शन जोड़ दिया है।

Leave a Comment