कच्चा बादाम गर्ल के नाम से फेमस और लॉकअप में नजर आई अंजलि अरोड़ा अब बिजनेस वुमेन भी बन गई हैं। उन्होंने अपना खुद का ब्रांड ल्च किया है और पहला सेलूून खोल दिया है जो बेहद आलीशान और खूबसूरत है। जी हां, अंजलि ने हाल ही में अपने सेलून का उद्घाटन किया।

जहां परिवार, रिश्तेदार और दोस्त सभी मौजूद थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो में अपने लग्जरी सेलूून की झलक भी दिखाई। वहीं अंजलि अरोड़ा की खुशी का ठिकाना नहीं है। आखिर उनका सालों पुराना सपना जो पूरा हो गया है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डांस और रियलिटी शो स्टार अंजलि अरोड़ा ने अपने Instagram अकाउंट पर सैलूून का वीडियो शेयर कर लिखा जो सपना मैंने कभी देखा था।

वह अब हकीकत बन गया है। मेरा पहला खुद का ब्रांड और अब इसकी पहली फ्रेंचाइजी बसवेश्वर नगर में खुल गई है। हर छोटी बड़ी चीज मैंने खुद डिजाइन की है। वहीं आपको बता दें कि 26 साल की अंजलि अरोड़ा ने खुद बताया है कि यह उनकी फ्रेंचाइजी का पहला सलूून है और इसकी सारी चीजें एक-एक कोना उन्होंने खुद डिजाइन किया है। इसे उन्होंने बेंगलुरु के बसवेश्वर नगर में खोला है। वहीं फैंस अंजलि अरोड़ा की इस नई शुरुआत पर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं और सैलूून के अंदर की झलक देखकर तारीफ कर रहे हैं।

आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा ने साल 2023 में दिल्ली में 4 करोड़ का घर खरीदा था और उसके बाद एक और घर उन्होंने लिया था जिसके रनोवेशन की तस्वीरें Instagram पर शेयर की थी। वहीं अंजलि अब खूब कमाई कर रही हैं और नाम कमा रही हैं। बात करें अंजलि अरोड़ा की कमाई की तो अंजलि अरोड़ा एक टिकटॉकर थी और Instagram रील से चर्चा में आई। कच्चा बादाम गाने पर एक रील ने अंजलि अरोड़ा को रातोंरात फेमस कर दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो अंजली अरोड़ा की नेटवर्थ 3 करोड़ बताई जाती है।
साथ ही वह YouTube, Instagram और म्यूजिक वीडियोस से कमाई करती हैं। इतना ही नहीं बताया तो यह भी जाता है कि अंजल अरोड़ा एक Instagram पोस्ट के लिए ₹00 से लेकर ₹1 लाख तक चार्ज करती हैं। फिलहाल
