जो मेरा रोल दिखाया गया है, मेरा रोल बहुत दबंग था और दबंग इस तरीके से था कि इन्होंने मेरे रोल को सही नहीं दिखाया और इन्होंने कोशिश किया लहरी को हब दिखाने का। लहरी कोई हब नहीं है। अगर इनका कोई एजेंट आ जाता तो वह जिंदा सलामत लहरी से। आदित्यधर की धुरंधर 2 की चर्चा हर तरफ हो रही है। फिल्म देखने के बाद लोग जमील जमाली के किरदार की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इसी बीच पाकिस्तान में मौजूद असली जमाली का धुरंधर 2 पर रिएक्शन सामने आया है। जिस पाकिस्तानी नेता जमाली पर यह किरदार बेस्ड बताया जाता है, वह राकेश बेदी के निभाए रोल से नाख है। दिसंबर 2025 में जब धुरंधर का पहला पार्ट आया था तब रियल लाइफ जमील जमाली यानी नबील गलोप ने नाराजगी जाहिर की थी।
उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान यह साफ कहा था कि जिस तरह से मुझे फिल्म में दिखाया गया है वह गलत है। हम लयारी के मेन हीरो थे जिसे फिल्म में कॉमिक अंदाज में पेश किया गया। नबील गलोब ने अपने किरदार को गलत तरीके से दिखाए जाने पर कहा कि फिल्म में पाकिस्तान और लयारी की छवि को बदनाम किया गया है।
अगर लयारी में कोई इंडियन एजेंट आता तो वह बचकर नहीं निकल पाता। इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ यह फिल्म बनाने की नाकाम कोशिश की। उसमें लयारी को एक आतंकवाद का अड्डा दिखाया गया। इसमें कोई शक नहीं कि वहां गैंग वॉर हुई। उससे मुझ पर भी असर हुआ। उस वक्त जो हालात लयारी के थे वह सभी को पता है। मगर अब जो चीजें यहां बदली हैं पूरे कराची में सबसे कम लयारी के चार थानों में है। रात के 3:00 बजे लड़कियां भी अपने घर के बाहर निकल सकतीहैं।
वहां इतनी सेफ्टी हो गई है। पाकिस्तानी नेता ने अपने इंटरव्यू में कहा कि यह सब बकवास है। मिर्च मसाला डालकर यह सब दिखाया गया है।
