मुसीबत में हीरो नंबर वन गोविंदा का बेटा। कुंडली दोष से यशवर्धन की खुशियों पर लगा ग्रहण। टैलेंट के आगे आड़े आ रही ग्रहों की बदली दशा। सालों से हीरो बनने को तरस रहा सुनीता का लाडला। तो खूब स्ट्रगल के बाद भी किस्मत के सितारे दे रहे हैं बुरे संकेत। बेटे की कुंडली दोष को जान। सुनीता की बड़ी टेंशन।
बॉलीवुड के हीरो नंबर वन और फैक्टर गोविंदा और उनके बिंदास बीवी सुनीता आहूजा तो आए दिन अपनी गृहस्ती को लेकर खबरों में छाए रहते हैं। 60 साल के गोविंदा पर सुनीता खुले तौर पर चीटिंग करने के इल्जाम भी लगा चुकी है। लेकिन अब एक बार फिर से हीरो नंबर वन गोविंदा की पूरी फैमिली खबरों में छाई हुई है।
लेकिन इस बार सुर्खियों में आने की वजह मियां बीवी का झगड़ा नहीं बल्कि इकलौते बेटे पर आई बड़ी मुसीबत है। खबरों के मुताबिक गोविंदा और सुनीता के इकलौते बेटे यशवर्धन की खुशियों पर ग्रहण लगने की खबरों ने तेजी से वायरल होने के साथ-साथ लोगों के होश भी उड़ा दिए हैं। जिससे ना सिर्फ सुनीता बल्कि पापा गोविंदा को भी बड़ा झटका लगा है। तो क्यों और कैसे यशवर्धन की खुशियों को लगा ग्रहण और कैसे खूब स्ट्रगल के बाद भी यशवर्धन की किस्मत के सितारे दे रहे हैं बुरे संकेत?
दरअसल वायरल होती खबरों के मुताबिक सुनीता आहूजा इस वक्त अपने इकलौते बेटे यशवर्धन के फिल्मी करियर को लेकर काफी परेशान हैं और इसी परेशानी को कम करने के लिए सुनीता ने एस्ट्रोलॉजर से बात कर बेटे के हीरो बनने को लेकर कई सवाल भी पूछे और यही खुलासा अब लोगों का ध्यान खींच रहा है। वेल सुनीता सबसे पहले इस बात का खुलासा करती है कि गोविंदा का बेटा होने के बावजूद भी यशवर्धन 90 से ज्यादा ऑडिशन दे चुका है। लेकिन कुछ भी काम नहीं कर रहा है। जिसके बाद तंग आकर सुनीता ने बेटे के बड़े हीरो बनने से जुड़े कई सवाल एस्ट्रोलॉजर से पूछे और यशवर्धन की कुंडली की गंभीर स्थिति और ग्रहों की दशा से यह सच सामने आया कि आने वाले 2 साल तक यशवर्धन को काफी स्ट्रगल करना पड़ेगा।
फिर जाकर कहीं गोविंदा के बेटे का सिक्का बॉलीवुड में चल सकता है। एस्ट्रोलॉजर ने सुनीता को बताया कि यश का शुक्र अभी उच्च पर बैठा है। अष्टम भाव में है। वहां उसके साथ शनि केतु भी बैठे हैं। पंचम भाव में गुरु बैठे हैं। उसका लग्न सिंह है तो इसका बर्ताव काफी राजकीय ईगो सेल्फ रिस्पेक्ट वाला होगा।
अगर वह एक्टर बनना चाह रहे हैं तो अच्छा है। उनके नंबर्स दिख रहे हैं कि वह एक्टर बन सकते हैं। लेकिन आप देखेंगे कि वह थोड़े टाइम के बाद डायरेक्शन के फील्ड में जाना चाहेंगे। उन्हें कंट्रोल करना पसंद होगा। वो किसी के दबाव में नहीं आना पसंद करते तो शायद थोड़े वक्त के बाद वो प्रोडक्शन डायरेक्शन करें। यही नहीं आगे भी सुनीता एस्ट्रोलॉजर से बेटे यश के बतौर हीरो सफल होने का भी सवाल पूछती हैं।
तो इस सवाल का जवाब देते हुए भी एस्ट्रोलॉजर बताती हैं कि शनि की महादशा है जिसके बाद बुध आएगा जो उन्हें काफी काम देगा लेकिन फिलहाल यही कहा जा सकता है कि यश को थोड़ा स्ट्रगल तो करना पड़ेगा। अब बस सोशल मीडिया पर यही बातचीत और सुनीता की चिंता वायरल हो रही है। जिसके बाद लोगों ने भी गोविंदा की बेटी को लेकर और उनके करियर को लेकर चर्चा शुरू कर दी है।
