प्लेन हादसे में गई बॉलीवुड एक्टर की जान। बीवी और 4 साल के बेटे की भी हुई । एक साथ 329 लोग बने साजिश के शिकार। जमीन से मीलों ऊपर प्लेन में हुआ और समंदर की गहराई में खो गई सैकड़ों जिंदगियां। जी हां, साजिश में जान गवाने वाला यह हीरो कोई और नहीं बल्किराज श्री बैनर की फिल्म नदिया के पार में ओमकार के रोल में नजर आए एक्टर इंद्र ठाकुर थे।
फिल्म में इंद्र ने चंदन के भाई ओमकार का रोल निभाया था। चुलबुले और शरारती चंदन के बिल्कुल उलट सजीदा और समझदार ओमकार के रोल में इंद्र ठाकुर को बेहद पसंद किया गया था। चंदन का रोल निभाने वाले एक्टर सचिन पिलगावकर तो आज भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं और काम से दर्शकों का प्यार बटोरते रहते हैं।
लेकिन ओमकार के रोल में नजर आए इंद्र ठाकुर के बारे में बहुत कम ही लोग यह जानते हैं कि 41 साल पहले इंद्र ठाकुर एक ऐसे खौफनाक हादसे का शिकार हुए जिसमें उनका पूरा परिवार एक झटके में उजड़ गया।
समंदर में एक साथ 329 जिंदगियां दफन हो गई और इन लोगों में 35 साल के इंद्र ठाकुर, उनकी बीवी और 4 साल के बेटे की भी जान चली गई। बता दें कि 23 जून 1985 को हुए एयर इंडिया फ्लाइट कनिष्क 182 में इंद्र ठाकुर और उनके परिवार की मौत हो गई थी। इंद्र ठाकुर अपने जमाने के मशहूर विलेन हीरालाल के सबसे छोटे बेटे थे। फिल्म नदिया के पार में वो जितने सीधे साधे दिखाए गए थे, असल जिंदगी में वह बिल्कुल उलट थे। इंद्र ठाकुर एक फैशन डिजाइनर और मॉडल हुआ करते थे। इसके साथ ही वह एयर इंडिया में खजांची की जॉब भी कर रहे थे। लेकिन एक्टिंग का मुंह उन्हें फिल्मों में खींच लाया था।
इंद्र ठाकुर ने अपने करियर में सिर्फ दो फिल्मों में काम किया था। एक थी 1982 में रिलीज हुई फिल्म नदिया के पार और दूसरी थी साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म तुलसी। दोनों ही फिल्मों में इंद्र ठाकुर ने सचिन के भाई का रोल प्ले किया था। साल 1985 का 23 जून का दिनइंद्र ठाकुर और उनके परिवार के लिए मनहूस दिन साबित हुआ था।
उस दिन इंद्र ठाकुर अपनी पत्नी प्रिया और बच्चे के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट कनिष्क 182 में सवार थे। मॉन्ट्रियल लंदन दिल्ली मार्ग पर चलने वाली एयर इंडिया की यह फ्लाइट उस वक्त टोरंटो से लंदन के रास्ते में थी। लेकिन मंजिल तक पहुंचने से सिर्फ 45 मिनट पहले ही यह विमान आतंकवादी घटना का शिकार हो गया था।
विमान को बम से बीच हवा में उड़ा दिया गया था। इस हादसेमें इस हवाई जहाज में सवार सभी 307 पैसेंजर्स और 22 क्रू मेंबर्स की दुखद हो गई थी। विमान के टुकड़े और यात्रियों के शव तब अटलांटिक महासागर में जा गिरे थे। अटलांटिक महासागर का वह इलाका और जहाज के टुकड़ों से भर गया था और सिर्फ 35 साल की उम्र में अभिनेता इंद्र ठाकुर भी अपने परिवारके साथ ही मौत की नींद सो गए थे।
