नोरा फतेही का करियर अब दांव पर लग गया है क्योंकि नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने सर के चुनरी तेरे सर के को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गाने के लिरिक्स और डांस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। जहां यूज़र्स ने इसे बताया। मामला इतना बढ़ गया कि एनएचआरसी के नोटिस के बाद इस गाने को YouTube और अन्य प्लेटफार्म से हटा दिया गया।
अब इस पूरे विवाद पर पहली बार नोरा फतेही ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ कहा कि इस गाने के व्गर लिरिक्स के लिए वह जिम्मेदार नहीं बल्कि इसका पूरा दोष मेकर्स पे है। नोरा ने अपने Instagram पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने गाना तकरीबन 3 साल पहले कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री यानी सैंडलवुड के लिए शूट किया गया था। उस समय उन्हें एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा। खासकर इसलिए क्योंकि इसमें संजय दत्त भी शामिल थे।
नोरा के मुताबिक उन्हें बताया गया था कि यह गाना पुराने आइकॉनिक गाने नायक नहीं खलनायकों का रिमेक है। शूटिंग के दौरान उन्हें जो ट्रांसलेशन दिया गया उसमें कोई भी आपत्तिजनक बात नहीं थी क्योंकि उन्हें कन्नड़ भाषा नहीं आती है। इसलिए उन्होंने पूरी तरीके से मेकर्स पर भरोसा जताया। लेकिन बाद में जब इस गाने का हिंदी वर्जन बनाया गया तो उसमें कथित तौर पर भद्दे लिरिक्स जोड़े गए तो इसकी जानकारी नोरा को नहीं थी।
उन्होंने साफ कहा कि हिंदी लिरिक्स को लेकर उनसे कोई भी मंजूरी नहीं ली गई थी। यानी साफ है कि नोरा फतेही को इस विवाद से अलग बता रही है और मामला अब मेकर्स की जिम्मेदारी पर आ गया है।
वैसे अगर बात करें नोरा फतेही की तो नोरा फतेही को लोग बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन इस नए विवाद के कारण उनकी बहुत ज्यादा किरकिरी हुई है। शायद यही बड़ी वजह है कि नोरा फतेही को खुद सामने आना पड़ा और एक वीडियो के माध्यम से उन्होंने सारा ठिकरा अब मेकर्स पर फोड़ दिया।
