कपूर परिवार में बजने वाली है शहनाई। दुल्हन बनने को तैयार श्रद्धा कपूर। 39 की उम्र में सात फेरे लेने को तैयार स्त्री एक्ट्रेस। शादी की खबरों पर परिवार के सदस्य ने तोड़ी चुप्पी। शुभ विवाह पर परिवार की तरफ से आया रिएक्शन हुआ सोशल मीडिया पर वायरल।
बॉलीवुड की स्त्री एक्ट्रेस उर्फ श्रद्धा कपूर इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। श्रद्धा अपनी खूबसूरती के साथ-साथ मासूमियत की वजह से भी करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती है। तो वहीं अब खबरें है कि शक्ति कपूर की लाडली बेटी अपनी बैचलर लाइफ को अपडेट करशादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। चर्चा है कि 39 साल की उम्र में श्रद्धा कपूर शादी करने की तैयारी कर रही है।
वेल श्रद्धा कपूर जितना अपनी सक्सेस लुक्स को लेकर खबरों में छाई रहती हैं, उतने ही चर्चे स्त्री एक्ट्रेस के रिलेशनशिप के भी किए जाते हैं। यह तो सभी जानते हैं कि शक्ति कपूर की इकलौती बेटी सालों से राहुल मोदी के प्यार में गिरफ्तार है। कभी साथ में घूमने से लेकर तो कभी एक दूसरे के साथ हैंग आउट करने तक श्रद्धा और राहुल मोदी अपने डेटिंग फेस को खूब एंजॉय करते हैं। और अब यही लव बर्ड्स गुपचुप तरीके से शादीके बंधन में बंधने की तैयारी भी कर रहे हैं।
हालांकि यह पहली बार नहीं जब राहुल और श्रद्धा के शादी के दावे और चर्चाएं इंटरनेट के गलियारे में सुनने को मिली हो। लेकिन पहली बार एक्ट्रेस की करीबी ने शादी की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है और यही खुलासा तेजी से वायरल होने के साथ-साथ लोगों का ध्यान भी खींच रहा है। वेल सबसे पहले आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर की शादी के वायरल दावों पर रिएक्शन देने वाली यह करीबी शख्स कोई और नहीं बल्कि तेजस्विनी कोल्हापुरे हैं।
स्त्री एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की मौसी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपनी भांजी की शादी की खबरोंपर चुप्पी तोड़ते हुए ऐसा रिएक्शन दिया है जिसे सुनने के बाद लोगों के भी होश उड़ गए हैं। दरअसल अपनी भांजे श्रद्धा की शादी को लेकर हाल ही में तेजस्विनी कोल्हापुरी से कई सवाल पूछे गए और श्रद्धा की वायरल डेटिंग न्यूज़ पर हैरानी जताते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि सच में मुझे इस बारे में नहीं पता।
मुझे तो कोई आईडिया ही नहीं है। तो सुना आपने अपनी भांजी की शादी के सवाल पर तेज्विनी का ऐसा रिएक्शन लोगों को और भी कंफ्यूज कर गया है। और इस रिएक्शन के वायरल होते ही लोगों ने अपने-अपने रिएशंस देने भी शुरू कर दिए हैं। एक शख्सने लिखा वो मौसी [संगीत] है। सच क्यों ही बताएंगी? तो किसी और ने भी आगे लिखा। इनके जवाब से तो लग रहा है कि यह सच छिपा रही है। तो कुछ और इंटरनेट यूज़र्स ने भी लिखा।
मुझे तो बेसब्री से इंतजार है श्रद्धा शादी कब करेगी। किसी और ने लिखा अब तो उम्र भी है 39 से लेट मत करो श्रद्धा शादी कर लो। तो सुना आपने किस तरह से तेजस्वीनी कोलापुरी का खुलासा सुनने के बाद कैसे इंटरनेट यूज़र्स ने अपने-अपने रिएशंस देने शुरू कर दिए हैं।
बहरहाल जानकारी के लिए बता दें कि श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी की डेटिंग के किस्से साल 2024 से चर्चा मेंहै। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आते हैं। हालांकि श्रद्धा और राहुल ने अभी तक अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है और कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। खैर देखना सभी के लिए खास होगा कि कब तक दोनों एक दूसरे के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं।
