सरेआम शर्मसार हुई कैटरीना, पति की हरकत ने किया शर्मिंदा।

विक्की कौशल ने किया बीवी कैटरीना कैफ को शर्मिंदा। सरेआम कही ऐसी बात कि विक्की कैट के रिश्ते पर भी उठ गए सवाल। जोश दिखाने के चक्कर में विक्की ने खो दिए होश। बीवी पर भद्दा जोक मारना पूरी एक्टर को पड़ा भारी। परफेक्ट हस्बैंड वाली इमेज पर लगा बट्टा।

लोगों ने लगा दी क्लास। छावा एक्टर विक्की कौशल सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं। मजा उनके लिए सजा बन गया है और एक भद्दा जोक सुनाने के चक्कर में विक्की अब बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। कोई उन्हें रेड फ्लैग कह रहा है तो कोई फूहड़ बता रहा है। तो किसी का कहना है कि विक्की कौशल ने अपनी इमेज पर खुद ही बट्टा लगा दिया है। क्या है यह पूरा मामला?

चलिए आपको विस्तार से बताते हैं। दरअसल यह पूरा मामला एक वेडिंग इवेंट का है जिसे विक्की कौशल ने कुछ अन्य बॉलीवुड सेलिब्स के साथ अटेंड किया था। अब इसी इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मिस्टर कौशल पत्नियों और शादीशुदा लाइफ को लेकर घिसा पिटा और पुराना जोक नए फ्लेवर की चाशनी के साथ मार रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में विक्की शादी में आए मेहमानों को एंटरटेन करते हुए पहले तो अपनी फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक का फेमस डायलॉग बोलते हैं और पूछते हैं कि हाउ इज द जोश? जिस पर लोग भी जवाब में कहते हैं हाय सर। इसके बाद विक्की मजाक के अंदाज में आगे कहते हैं कि मैंने हमेशा यह देखा है कि बैचलर्स का जोश हमेशा हाई रहता है। हम शादीशुदा वालों का तो जोश साल दर साल कम होता रहता है। दरअसल आकाश को टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। चार दिन में जोश कम नहीं होता लेकिन मैं चाहता हूं कि आप यहां मौजूद लोगों से पूछे हाउ इस द जोश? और हम सबको पता है कि क्या कहना है। हाय सर सही है ना? अब विक्की का यही मजाक लोगों का मजा किरकिरा कर गया है। उनका इरादा भले ही माहौल को मजेदार बनाने का रहा हो लेकिन शादीशुदा जिंदगी और बीवी पर मारा हुआ यह भद्दा जोक अब उनके लिए मुसीबत बन गया है। विक्की कौशल जिनकी छवि अभी तक परफेक्ट और सपोर्टिव हस्बैंड वाली रही है। उन्हें अब सोशल मीडिया पर रेड फ्लैग और दयानुसी सोच वाला बताया जा रहा है। यही वजह है कि विक्की को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने विक्की पर गुस्सा उतारते हुए लिखा है कि हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती। सच में कैटरीना कैफ से शादी करने के बाद भी अगर विक्की कौशल ऐसा कह रहे हैं तो यह बहुत ही खराब लगता है। वहीं एक और ने कमेंट किया है कि मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है जब पुरुष अपनी शादी का इस तरह पब्लिक में मजाक उड़ाते हैं। इससे इनडायरेक्टली उनकी पत्नी की इंसल्ट होती है और यह बिल्कुल भी मजेदार नहीं है। वहीं एक यूजर ने विक्की की रणबीर कपूर से तुलना करते हुए लिखा है कि अब लोग उन्हें डिफेंड करेंगे।

लेकिन अगर यही बात रणबीर कपूर ने कही होती तो लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल करते। हालांकि बहुत से फैंस ऐसे भी हैं जो ट्रोलिंग के बीच विक्की को खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं। उनका कहना है कि विक्की ने ऐसा कुछ नहीं कहा है जिसका इतना ज्यादा बवाल मचाया जा रहा है।

बता दें कि विक्की कौशल का नाम बॉलीवुड के उन एक्टर्स की लिस्ट में शुमार होता है जिन्हें परफेक्ट पार्टनर और ग्रीन फ्लैग हस्बैंड कहा जाता है। विक्की अक्सर अपने अलग-अलग इंटरव्यूज में बीवी कैटरीना कैफ की खुलकर तारीफ करते दिखते हैं। बेटे विहान का जन्म होने के बाद विक्की ने कैटरीना को सुपर हीरो मॉम बताया था। लेकिन अब शादीशुदा जिंदगी पर मारे गए जोक ने उन्हें विवादों में फंसा दिया है।

Leave a Comment