[संगीत] फिल्म लकी नो टाइम फॉर लव से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस स्नेहा उल्ला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान को लेकर कई इंटरेस्टिंग बातें शेयर करी जिससे फैंस शॉक हो गए। जब स्नेहा उल्लाल ने फिल्म लकी में काम किया था उस समय उनकी तुलना अक्सर ऐश्वर्या राय से की जाती थी।
दरअसल सलमान खान और ऐश्वर्या राय के ब्रेकअप के बाद स्नेहा को फिल्मों में लेने को लेकर काफी सुर्खियां हुई थी। कई लोगों का मानना था कि स्नेहा की शक्ल ऐश्वर्या से मिलती जुलती है। जिस वजह से कास्टिंग और ज्यादा सुर्खियों में आ गई थी।
अब एक इंटरव्यू में स्नेहा ने फिल्मों के दौरान सलमान खान के बिहेवियर को लेकर खुलकर बात करी। उन्होंने बताया कि जब वो इंडस्ट्री में नहीं थी तब सलमान खान ने उनकी काफी मदद की थी। उन्होंने कहा था कि सेट पर सलमान हमेशा मदद करने वाले और सपोर्टिव थे।
जब उनसे पूछा गया कि क्या सलमान खान ने कभी गुस्से में अपना आपा खोया तो स्नेहा ने साफ इंकार किया। उन्होंने कहा कि ऐसा कभी नहीं हुआ। लोग जैसा उनके बारे में कहते हैं, मेरे साथ वैसा कुछ नहीं हुआ। स्नेहा ने यह भी कहा कि लोगों ने सलमान खान के बारे में गलत चीजें बना रखी है और बिना वजह से उनसे नफरत करनी नहीं चाहिए।
उनके मुताबिक सलमान का एक अलग और पॉजिटिव रवैया है। इसके अलावा स्नेहा ने यह भी बताया कि उन्हें फिल्म लकी कैसे मिली। उन्होंने कहा कि जब वह कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी, तब अर्पिता खान के कुछ दोस्तों की नजर उन पर पड़ी। उस समय फिल्म के लिए ऑडिशन चल रहे थे और इस तरह उन्हें इस फिल्म का ऑफर मिला।
सबसे इंटरेस्टिंग बात यह रही कि स्नेहा ने खुद बताया कि वह कभी फिल्मों में आना ही नहीं चाहती थी, लेकिन किस्मत ने उन्हें सीधे बड़े पर्दे तक पहुंचा दिया। कुल मिलाकर स्नेहा उल्लाल के स्टेटमेंट ने सलमान की एक और अलग सॉफ्ट और एक बहुत अच्छी इमेज सामने लाके रख दी है जो अक्सर खराब दिखाई देने वाली छवि को काफी अलग कर देती है। फिलहाल वीडियो में इतना ही। ऐसे एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए देखते रहिए फिल्म मीट।
