के बाद ईरान में अब हालात ठीक है। लोग वापस नॉर्मल जिंदगी पर लौट रहे हैं। इस तरह की खबरें ईरान को लेकर जो आ रही है वो बेहद गलत है। यह दावा किया है मंदाना करीमी ने। मंदाना करीमी ने ईरान के रियल हालात क्या है इस दौरान और लोगों के साथ क्या हो रहा है उसकी सच्चाई अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की है। उन्होंने कहा है कि बाहर जो चीजें लाई जा रही है वो सारी फेक है.
और सारी पेंटेड चीजें हैं। रियलिटी कुछ और ही है। लोगों की हालत बहुत खराब है। मंदाना ने लिखा कि आज उनकी उनके रिलेटिव्स से बात हुई और जो कुछ चीजें उन्हें पता चली उससे यह पता चलता है कि यह लोग बहुत बुरी हालत में हैं।
बहुत दिनों बाद अपने फैमिली मेंबर्स से सिर्फ दो मिनट बात हुई। उन्होंने बताया कि एटीएम्स बंद है। वो लोग पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं। सरकार जो है नया पैसा छाप रही है। लेकिन वो पैसा सिर्फ और सिर्फ अपने ही लोगों में बांट रही है। आने वाला जो त्यौहार है चहार शन इस दौरान अगर कोई भी लोग सड़कों पर आए तो उन्हें मार दिया जाएगा।
इंटरनेट बंद है। लोगों के बीच संपर्क धीरे-धीरे टूटता जा रहा है। हर तरफ डर का माहौल है। अपने ही पैसों को तरसे लोग कैश और जो कुछ खाने का बचा है उसी में उन्हें गुजारा करना पड़ रहा है। सरकार और मीडिया जो कुछ चीजें दिखा रही हैं वो अलग है। रियलिटी यह है कि लोग डरे हुए हैं, सहमे हुए हैं और बहुत बुरे हालात हैं ईरान
