अयान और जन्नत जुबैर के साथ कैसे हुई मारामारी, एक्ट्रेस ने बताया।

टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान जुबैर के साथ सोमवार को दिन दहाड़े पीछा करने और मारपीट की घटना सामने आई है। इस बारे में एक्ट्रेस की टीम ने पोस्ट शेयर कर अब जानकारी दी है। टीवी एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसरर जनरल जुबैर के लिए सोमवार का दिन किसी बुरे एक्सपीरियंस जैसा रहा। उनके और भाई के साथ पीछा करने और की घटना घटी। इस मामले की जांच चल रही है।

लेकिन अब उनकी टीम की तरफ से एक और जानकारी सामने आई है। जिसने सब कुछ साफ कर दिया है। जन जुबैर की टीम ने एक पोस्ट के जरिए पूरा मामला बताया है। टीम ने यह पोस्ट जन्नत के इंस्टाग्राम पर ही शेयर की है। इसमें लिखा है हम आप सभी को यह बताना चाहते हैं कि कल दिन दहाड़े हाईवे पर जन्नत और अयान को एक बेहद परेशान करने वाली घटना हुई। इसमें उनके साथ मारपीट और पीछा करने जैसी घटनाएंशामिल थी।

पोस्ट में आगे लिखा था फिलहाल मामले की जांच चल रही है। पुलिस एक्टिवली इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जन्नत और अयान बिल्कुल सेफ हैं। हम फैंस के सपोर्ट के लिए बहुत आभारी हैं। और पीछा किए जाने की घटना के बारे में बताने के बाद जन्नत जुबैर की टीम ने फैंस से एक अपील भी की। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, हम आपसे यहां साझा किए गए अपडेट पर भरोसा करने का अनुरोध करते हैं। कृपया अटकलें लगाने या बिना कंफर्मेशन वाली जानकारी फैलाने से बचें।

इस तरह अपनी तरफ से जन्नत जुबैर ने कोशिश की कि वह पूरी तरह फैंस तक बात पहुंचा सकें। आपको बता दें जन्नत जुबैर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई टीवी सीरियल्स किए हैं। आगे चलकर वह सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसरर के तौर पर भी पॉपुलर हुई। Instagram पर जन्नत के लगभग 51 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

वो सीरियल तू आचिकी के कारण काफी फेमस हुई थी। इसमें जन्नत ने लीड रोल किया था। अब तक वह कई म्यूजिक एल्बम्स भी कर चुकी हैं। हाल ही में अलवेश यादव के साथ एक म्यूजिक एल्बम के कारण वह चर्चा में रही थी।

Leave a Comment