41 की उम्र में मां बनने वाली है दिव्यांका त्रिपाठी। शादी के 10 साल बाद टीवी की ई मां ने सुनाई खुशखबरी। दहिया परिवार में जल्द गूंजेगी नन्हे मुन्ने की किलकारियां। फैमिली में शुरू हुई दिव्यांका की गोद भराई की तैयारियां। जी हां, जिस गुड न्यूज़ को सुनने का इंतजार टीवी की फेवरेट इशिमा के फैंस ना जाने कब से कर lरहे थे।
फाइनली वो खुशियों भरी खबर आ गई है। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर में जल्द ही नन्हे मुन्ने की किलकारियां गूंजने वाली हैं। इतना ही नहीं दहिया परिवार में सून टू बी मॉम की गोद भराई की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। हालांकि प्रेगनेंसी की खबर दिव्यांका या फिर विवेक की तरफ से नहीं आई है। अभी तक दोनों ने इस खबर पर कोई कंफर्मेशन भी नहीं दी है। लेकिन टीवी टाउन में फैली खबरों के मुताबिक दिव्यांका और विवेक अपनी शादीशुदा जिंदगी के नए चैप्टर को शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
एक लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेगनेंसी का दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक शादी के 10 साल बाद दिव्यांका विवेक पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। नन्हे मुन्ने के वेलकम के लिए त्रिपाठी और दहिया दोनों परिवार बेहद एक्साइटेड हैं। एक्साइटमेंट का लेवल इतना हाई है कि परिवार ने नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। कहा जा रहा है कि घर में जश्न जैसा माहौल है और हर कोई इस खुशखबरी को सेलिब्रेट कर रहा है। रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि जल्द ही दिव्यांका के लिए एक इंटिमेट बेबी शावर फंक्शन होस्ट करने की तैयारियां की जा रही हैं। इस खास मौके पर सिर्फ परिवार के सदस्य और इंडस्ट्री के कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। यानी यह सेलिब्रेशन छोटा जरूर होगा।
लेकिन बेहद खास होने वाला है। हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि दिव्यांका कितने मंथ्स की प्रेग्नेंट है और वह कब अपने बेबी को जन्म देने वाली हैं। लेकिन जूनियर दहिया के आने की खबर ने दिव्यांका के फैंस को खुश कर दिया है और अब फैंस बेसब्री से कपल की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि यह पहली बार नहीं है जब दिव्यांका की प्रेगनेंसी की खबरें सामने आई हैं। इससे पहले भी कई बार ऐसी अफवाएं उड़ी लेकिन हर बार एक्ट्रेस ने उन्हें सिरे से खारिज कर दिया और अब इंडस्ट्री में एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की जोर शोर से चर्चा है। कपल की लव स्टोरी की बात करें तो ये किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।
।दोनों की पहली मुलाकात पॉपुलर टीवी शो यह है मोहब्बतें के सेट पर हुई थी। ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री धीरे-धीरे ऑफ स्क्रीन बॉन्ड में बदली। दोस्ती [संगीत] हुई। फिर प्यार और आखिरकार शादी। साल 2016 में भोपाल में दोनों ने ग्रैंड वेडिंग की थी जो उस समय टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही। शादी के बाद से ही यह कपल परफेक्ट कपल गोल्स देता नजर आया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो दिव्यांका फिलहाल किसी डेली सोप में नजर नहीं आ रही हैं। लंबे वक्त से उन्होंने कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है और स्क्रीन से पूरी तरह से दूर हैं।
