खाड़ी देशों में ट्रेवल पर रोक? भारत से उड़ानें बंद ! कुछ बड़ा होने वाला है

मिडिल ईस्ट में का असर अब सीधे आसमान पर भी दिखने लगा है। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए हैं कि भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को भी बड़ा फैसला लेना पड़ा है। अगर आप दोहा, कुवैत या फिर खाड़ी के किसी शहर की यात्रा की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपको चौंका सकती है क्योंकि इंडिगो ने अचानक सात अहम शहरों के लिए अपनी सभी उड़ाने रद्द कर दी हैं।

सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्या हुआ है कि एयरलाइनों को अपने नेटवर्क तक बदलने पड़े और इसका असर हजारों यात्रियों पर कैसे पड़ने वाला है?

पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते सैन्य तनाव और हवाई सुरक्षा के खतरे को देखते हुए इंडिगो एयरलाइन ने दोहा, कुवैत, बहरीन, दम्माम, फजेरा, रसलखेमा और शारजाह के लिए अपनी उड़ानों को 28 मार्च तक निलंबित करने का फैसला किया है। एयरलाइन के मुताबिक यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा और क्षेत्र में बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

खाड़ी देशों के लिए भारत से हर दिन हजारों यात्री सफर करते हैं। एिएशन इंडस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक भारत से दोहा, कुवैत, बहरीन, यूएई और सऊदी अरब जैसे देशों के लिए रोजाना औसतन 35 [संगीत] से 4000 यात्री उड़ान भरते हैं। इनमें बड़ी संख्या में कामकाजी भारतीय बिजनेस ट्रैवलर और ट्रांजिट यात्री शामिल होते हैं।

ऐसे में अगर उड़ाने रद्द होती हैं या फिर कम कर दी जाती हैं, तो इसका असर सीधे यात्रियों के साथ-साथ एयरलाइंस के कारोबार पर पड़ता है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के अनुसार एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान के रद्द होने से एयरलाइनों को करोड़ों रुपए का नुकसान हो सकता है। इसमें ईंधन, क्रू, एयरपोर्ट स्लॉट, टिकट रिफंड और ऑपरेशनल लागत जैसी कई चीजें शामिल होती हैं। इंडिगो ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि वह स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

कंपनी ने बताया कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के कारण हवाई क्षेत्र में पाबंदियां, एयरपोर्ट ऑपरेशन की सीमाएं, ईंधन और बीमा की बढ़ती लागत और कई अन्य अनिश्चितताएं सामने आ रही हैं। इन्हीं कारणों से फिलहाल कुछ रूट्स पर उड़ानों को रोकना जरूरी समझा गया है।

हालांकि एयरलाइन ने यह भी स्पष्ट किया है कि पूरी तरह से उड़ाने बंद नहीं की जा रही हैं। इंडिगो 16 मार्च से 28 मार्च के बीच मिडिल ईस्ट के लिए 252 साप्ताहिक उड़ाने संचालित [संगीत] करेगी ताकि जरूरी कनेक्टिविटी बनी रहे। लेकिन जिन शहरों के लिए उड़ाने रोकी गई हैं, वहां जाने वाले यात्रियों को फिलहाल परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस पूरे संकट की जड़ में 28 फरवरी से शुरू हुआ अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच सैन्य टकराव है।

[संगीत] इस युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट का हवाई क्षेत्र बेहद संवेदनशील बन गया है। कई देशों ने अपने एयर स्पेस में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिए हैं। ऐसे में एयरलाइनों को अपने रूट बदलने या उड़ाने रोकने जैसे कदम उठाने पड़ रहे हैं। सिर्फ इंडिगो ही नहीं दूसरी अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस भी इसी तरह के फैसले ले रही हैं। Air इंडिया और Air इंडिया एक्सप्रेस ने भी अपनी उड़ानों में बदलाव किया है। 15 मार्च को इन दोनों एयरलाइनों ने मिडिल ईस्ट के लिए कुल 72 निर्धारित और अतिरिक्त उड़ाने [संगीत] संचालित करने की योजना बनाई है। जिनमें से 52 उड़ाने संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के लिए होंगी।

इधर दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि करीब 500 भारतीय नागरिक कतर एयरवेज की उड़ानों से कतर से भारत और दुनिया के अन्य देशों के लिए रवाना हुए हैं। यह कदम उन भारतीयों की सुरक्षित बाहर निकालने के लिए उठाया गया है जो इस क्षेत्र में फंसे [संगीत] हुए थे। वैश्विक स्तर पर भी एयरलाइन सतर्क हो गई है। एयर कनाडा ने बढ़ते तनाव को देखते हुए टोरंटो से दुबई के बीच अपनी सभी उड़ाने 1 मई तक निलंबित करने का फैसला किया है। जी हां बिल्कुल सही सुन रहे हैं।

1 मई यानी कि जो वैश्विक उड़ाने हैं वह ज्यादा दिन तक रोक दी गई हैं। एयरलाइन का कहना है कि जब तक सुरक्षित हवाई मार्ग सुनिश्चित नहीं हो जाता तब तक उड़ाने दोबारा शुरू नहीं की जाएंगी। [संगीत] यानी साफ है कि मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर अब केवल जमीन तक सीमित नहीं है बल्कि आसमान में भी दिखाई दे रहा है।

एयरलाइंस अपने नेटवर्क बदल रही हैं। यात्रियों की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं और अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर अनिश्चितता बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में अगर क्षेत्र में तनाव और बढ़ता है तो वैश्विक विमानन सेक्टर पर इसका असर और गहरा हो सकता है।

इस खबर में इतना ही लेकिन अगर आपका कोई दोस्त, साथी या फिर फैमिली मेंबर या फिर कोई कलीग कोई भी अगर इन क्षेत्रों में ट्रैवल करने का प्लान बना रहा है या इन क्षेत्रों में रहता है मिडिल ईस्ट के खाड़ी क्षेत्रों में है और वहां से भारत वापस आने का प्लान बना रहा है तो यह वीडियो उनके साथ जरूर शेयर कीजिए और बाकी अपडेट्स के लिए देखते रहिए वन इंडिया हिंदी। [संगीत] सब्सक्राइब टू वन इंडिया एंड नेवर मिस एन अपडेट। [संगीत] डाउनलोड द वन इंडिया एप्प नाउ।

Leave a Comment