90ज में गोविंदा कितने बड़े सुपरस्टार थे यह अंदाजा आप उनकी फिल्मों से लगा सकते हैं। रिलीज के बाद भी उनकी फिल्में महीनों महीनों तक सिंगल स्क्रीन पर चलती रहती थी। गोविंदा की ज्यादातर हिट फिल्में डायरेक्टर डेविड धवन के साथ आई। दोनों की जोड़ी ने 90 से 2000 तक खूब गर्दा उड़ाया था। लेकिन फिर वह दोनों अलग हो गए। हाल ही में डेविड धवन कपिल शर्मा के Netflix शो पर पहुंचे। जहां उन्होंने गोविंदा संग अपने कोलैब पर बात की। उन्होंने बताया कि वह और गोविंदा एक साथ 17 फिल्में कर चुके हैं।
डेविड धवन के मुताबिक गोविंदा एक शानदार कलाकार हैं। डायरेक्टर ने कहा मैंने उनके साथ 17 फिल्में की है और मुझे लगता है कि अभी तक मैंने जितने स्टार्स के साथ काम किया है, गोविंदा उनमें से सबसे बेस्ट हैं। वह शानदार कलाकार हैं। अपने पिता के साथ शो पर आए वरुण धवन ने भी गोविंदा की तारीफ की। डेविड धवन ने आगे गोविंदा को लेकर काफी सारे बातें की।
उन्होंने कहा, यहां मैं आपको बताना चाहता हूं। लोग बोलते हैं ना कि गोविंदा शूटिंग पर लेट आता है। अरे आजकल कौन एक्टर लेट नहीं आता? लेट आने वाली बात छोड़ो। वह आता है। अपना काम पूरा करके चला जाता है। डायरेक्टर ने पार्टनर फिल्म का किस्सा सुनाते हुए कहा, “आप यकीन नहीं करोगे वो आता था और अपना सीन पूछता था। सीन चार पेज का होता था। वो सीन अच्छे से पढ़ता था। जबकि मैं शॉट सेट कर रहा होता था। वो बोलता था कि अभी सेट मत करो। एक काम करो यह सीन देखो। मुझे परफॉर्म करते हुए देखो।
मैं इसे एक ही टेक में कर दूंगा। यह पार्टनर फिल्म में हुआ था। उस सीन में उसने तरह-तरह की एक्रोबैटिक्स यानी कूद-फाद करतब किए थे। आप सोच भी नहीं सकते। फिर उसने कहा कि सीन को जैसा चाहो एडिट कर लो। कमाल का था गोविंदा गजब है। बात करें डेविड धवन की तो वह जल्द ही अपने बेटे वरुण के साथ नई कॉमेडी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है लेकर आ रहे हैं।
12 जून 2026 को यह फिल्म रिलीज होगी। इसमें पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर, मोनी रॉय जैसी एक्ट्रेस शामिल हैं। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया के तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।
