पवित्र पुनिया ने दिखा ही दिया मंगेतर का चहेरा, कौन है जसकोमल सिंह?

अपने इंगेजमेंट के अनाउंसमेंट के तकरीबन 6 महीने बाद पवित्र पुनिया एक बार फिर फैंस की निगाहों में छा गई हैं। इस बार उनके मंगेतर ने आखिरकार अपनी पहचान सबके सामने ला दी है और रोमांटिक तस्वीरों को शेयर किया है। जी हां, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में पवित्र पुनिया ने अमेरिका में रहने वाले एक इंसान से इंगेजमेंट कर ली थी और इसकी तस्वीरों को शेयर कर उन्होंने अपने फैंस को चौंका दिया था।

उस समय उन्होंने उनका नाम या कोई जानकारी नहीं बताई थी। जिससे लोग इस मिस्ट्री मैन के बारे में जानने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे। अब यह रहस्य यानी कि सीक्रेट खुल गया है। जी हां, 12 मार्च को पवित्र पुनिया के मंगेतर जस कोमल सिंह ने हाल ही में Instagram पर कुछ रोमांटिक तस्वीरों को शेयर कर अपना इंट्रोडक्शन दिया है। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक इमोशनल कैप्शन लिखा। एस दी सनसेट आर फॉर एवर बिगेन हैशटग पवित्र पुनिया। वहीं पोस्ट की बात करें तो पहली फोटो में दोनों समंदर किनारे एक दूसरे को किस करती हुई नजर आ रही हैं।

जिसके बैकग्राउंड में सूर्यास्त यानी सनसेट का खूबसूरत नजारा दिखाई दिया। एक फोटो में पवित्रा जस कोमल का हाथ पकड़े घुटनों के बल बैठी हुई हैं। उस पल में खोई हुई वह नजर आ रही हैं। साथ ही एक फोटो में जस कोमल शैंपेन की बोतल खोलकर जश्न मनाते हुए भी नजर आ रहे हैं। वैसे बात करें जस कोमल सिंह की तो जस कोमल एक बिजनेसमैन हैं। म्यूजिक को लेकर उनके दिल में बहुत प्यार है। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर नजर डालने से पता चलता है कि उनके कई वीडियोस पंजाबी गाने गाते हुए भी उन्होंने पोस्ट कर रखे हैं।

वहीं पिछले साल एक प्राइवेट न्यूज़ चैनल को इंटरव्यू देते हुए पवित्र ने अपने मंगेतर के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था वो अमेरिका के एक बिजनेसमैन हैं। एक्टर बिल्कुल नहीं एक अद्भुत और दयालु इंसान। हम काफी समय से साथ हैं और हमें यह रिश्ता सही लगता है।

Leave a Comment