केंद्र सरकार ने एक नया नियम जारी किया है जो सीधे उन घरों पर लागू होगा जहां पाइप्ड गैस यानी कि पीएनजी भी है और एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन भी। पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने 14 मार्च को एक नोटिफिकेशन जारी किया।
इसमें कहा गया कि जिन घरों में पाइप नेचुरल गैस का कनेक्शन है वे लोग अब घरेलू एलपीजी कनेक्शन नहीं रख सकेंगे। अगर किसी के पास दोनों कनेक्शन है तो उसे अपना एलपीजी कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना होगा। सरकार ने यह बदलाव एलपीजी की सप्लाई और वितरण से जुड़े पुराने नियम में संशोधन करने के बाद किया है।
नए नियम के मुताबिक पीएनजी इस्तेमाल करने वाले लोग अब सरकारी तेल कंपनियों या उनके डिस्ट्रीब्यूटर से एलपीजी सिलेंडर को रिफिल भी नहीं करवा सकेंगे। इतना ही नहीं जिन लोगों के पास पहले से पीएनजी है उन्हें नया घरेलू एलपीजी कनेक्शन भी नहीं दिया जाएगा।
सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब मध्य पूर्व में चल रही जंग की वजह से ईंधन की वैश्विक सप्लाई पर असर पड़ रहा है। इसी बीच ईरान ने भी भारत से जुड़ी एक अहम जानकारी दी है। भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में बताया कि ईरान ने कुछ भारतीय जहाजों को होरमुज स्टेट से गुजरने की इजाजत दी है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि ऐसे कितने जहाजों की संख्या है जो वहां से गुजर सकती है या टोटल जो जहाजों की संख्या है।
इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि भारत और ईरान के बीच लंबे समय से दोस्ताना रिश्ते और साझा हित हैं। शुरुआत में दोनों देशों के बीच बातचीत में कुछ दिक्कतें थी लेकिन अब दोनों देश एक दूसरे का सहयोग कर रहे हैं। रपर्ट के मुताबिक 14 मार्च को ईरान ने भारतीय झंडे वाले दो एलपीजी जहाज शिवालिक और नंदा देवी को हॉर्मूज स्टेट से गुजरने की इजाजत दी है।
जैसा कि आप जानते ही हैं कि ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही है। इस वजह से हॉर्मूज स्टेट बंद है लगभग करीब-करीब। वहीं इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के मुताबिक दिल्ली में पिछले दो हफ्तों में नए पीएनजी कनेक्शन के लिए आने वाली रोज की अर्ज़ियों में करीब 200% तक की बढ़ोतरी हुई है।
पहले आईजीएल को हर दिन करीब 700 से 800 नई अर्जियां मिलती थी। लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 1200 से 1500 के बीच पहुंच गई है। कंपनी का कहना है कि एलपीजी की सप्लाई को लेकर लोगों में चिंता बढ़ी है। इसी वजह से पीएनजी कनेक्शन लेने वालों की तादाद तेजी से बढ़ी है। अखबार ने आईजीएल के एक प्रवक्ता के हवाले से लिखा है कि कंपनी के कॉल सेंटर पर आने वाली रिक्वेस्ट भी पहले के मुकाबले करीब तीन गुना हो गई है।
अधिकारियों के मुताबिक मौजूदा हालात को देखते हुए केंद्र सरकार भी देश भर के 60 लाख एलपीजी कंज्यूमर को घरेलू इस्तेमाल के लिए पीएनजी यूज करने के लिए कह रहे हैं। इसी बीच आईजीएल ने भी एक ऑफर शुरू किया है। 31 मार्च तक नया पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए आवेदन करने वालों को पहले बिल में ₹500 की छूट मिलेगी। यह छूट उन लोगों को भी मिलेगी जो 31 मार्च तक अपना कनेक्शन चालू करवा लेते हैं। बता दें कि कच्चे तेल के लिहाज से हॉर्मोज स्टेट दुनिया का सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक है।
दुनिया के करीब 20% तेल की सप्लाई इसी रास्ते से होती है। भारत के लिए इस रास्ते का बंद होना बड़ी चिंता की बात है। भारत अपनी एलपीजी जरूरत का करीब 60% हिस्सा आयात करता है। इनमें से 85 से 90% गैस सऊदी अरब और यूएई जैसी खाड़ी देशों से आती है। और इन देशों से आने वाले तेल और गैस के जहाज भी हॉर्मोन स्टेट के रास्ते से ही गुजरते हैं। तो
