क्या ईरान के हमलों में इजराइयली पीएम बेंजामिन नेतन याू की जान जा चुकी है? नेतन याू की निधन की खबरें आग की तरह फैल रही हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि इजराइली सरकार इस बात को भी छिपा रही है। लेकिन इन दावों के पीछे की सच्चाई क्या है वो आपको बताते हैं। इन खबरों को और जोर तब मिला जब हाल ही में नेतन याू की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें उनकी छह उंगलियां दिखी। दरअसल 13 मार्च को नेतन याू के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया। इस वीडियो में वह मंच से भाषण देते हुए दिखाई दे रहे थे। लेकिन वीडियो के एक खास फ्रेम को ज़ूम करके सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि उनके दाहिने हाथ में पांच नहीं बल्कि छह उंगलियां दिखाई दे रही हैं।
बस यहीं से अटकलें तेज हो गई। कई यूज़र्स ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि यह एआई ग्लिच है और असल में यह वीडियो असली नहीं बल्कि डीप फेक है। लोगों का कहना है किकिकि नेतन याहू कुछ दिनों से सार्वजनिक मंचों पर दिखाई नहीं दिए। इसीलिए सरकार उनकी निधन छिपाने के लिए पुराने वीडियो या फिर एआई तकनीक का सहारा ले रही है। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में तो बिना किसी ठोस सबूत के यह तक कहा जाने लगा कि ईरान के हालिया जवाबी हमलों में नेतन याू मारे जा चुके हैं और इजराइल की सरकार इस खबर को दबाने की कोशिश कर रही है।
प्रधानमंत्री नीतन याू को आखिरी बार भी 12 और 13 मार्च को जारी वीडियो संदेश में ही देखा गया था। इन संबोधनों में उन्होंने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोसबा खामनई को चेतावनी देते हुए कहा था कि इजराइल ईरान और हिजबुल्ला के खिलाफ अपने सैन्य अभियान को जारी रखेगा। हालांकि जांच में सामने आया कि वायरल किया जा रहा वीडियो पूरी तरह असली है। यही वीडियो इजरायली सरकार के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी मौजूद है। विशेषज्ञों के मुताबिक जिस फ्रेम में छह उंगलियां दिखाई देने का दावा किया जा रहा है, वह दरअसल कैमरे के एंगल, वीडियो कंप्रेशन और फ्रेम डिस्टॉर्शन की वजह से बना एक ऑप्टिकल इल्ल्यूजन हो सकता है। वायरल अफवाहों के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी सामने आकर इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने साफ कहा कि नेतन याू पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनके मारे जाने की खबरें पूरी तरह झूठी और भ्रामक है। इसके अलावा एक्स के एआई टूल क्रॉक ने भी इन दावों को गलत बताते हुए कहा कि वायरल तस्वीर केवल एक विजुअल इल्लुजन है जिसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। यानी साफ है कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही यह खबर पूरी तरह अफवाह है। लेकिन मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान इजराइल टकराव के माहौल में ऐसी सनसनीखेज अफवाहें तेजी से फैल रही हैं जो लोगों के बीच भ्रम और डर पैदा कर रही है।
बेंजामिन नेतन याहू की मौत की खबरें फिलहाल पूरी तरह फर्जी और अफवाह साबित हुई। इसरली सरकार और आधिकारिक स्रोतों के अनुसार वो सुरक्षित और अभी स्वस्थ हैं।
