सान्या मल्होत्रा ने मुंबई में खरीदा घर, देखे गृहप्रवेश की तस्वीरें।

वेल दोस्तों एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा की खुशी का ठिकाना नहीं है। आखिर उनका बरसों पुराना सपना जो पूरा हो गया है। जी हां सान्या मल्होत्रा ने मुंबई में अपना खुद का नया घर खरीद लिया है। इसे उन्होंने सालों की कड़ी मेहनत के बाद खरीदा है और हाल ही गृह प्रवेश किया।

दोस्तों सानिया ने सोशल मीडिया पर नए घर की तस्वीरें शेयर की हैं और गृह प्रवेश की झलक भी दिखाई। सान्या मल्होत्रा ने नारियल के साथ कलश सिर पर रखकर घर में प्रवेश किया और पंडित जी ने मंत्रो उच्चारण किया। सानिया के गृह प्रवेश की पूजा में घर वालों के अलावा करीबी दोस्त शामिल हुए और सभी उनके घर में मस्ती करते हुए नजर आए। वहीं सान्या मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए घर में गृह प्रवेश की तस्वीरें शेयर की हैं और साथ में एक इमोशनल नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा हर हर महादेव।

सालों तक सपना देखा, मेहनत की, सीखा और आगे बढ़ी। इस घर की हर दीवार मुझे याद दिलाएगी कि धैर्य और विश्वास का परिणाम कितना सुंदर हो सकता है और इन सब में मेरे परिवार और दोस्तों का भरोसा हमेशा मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा है। यह सिर्फ एक घर से कहीं बढ़कर है।

यह मेरी जर्नी का एक छोटा सा हिस्सा है। मेरे घर में आपका स्वागत है। वहीं सान्या मल्होत्रा ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उनकी नानी बालकनी से नीचे और बाहर के नजारे को निहारती हुई नजर आ रही हैं। वैसे अगर इस घर की कीमत की बात कर ली जाए तो कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि सानिया ने यह घर तकरीबन 40 से 60 करोड़ के बीच का खरीदा है।

वहीं आपको बता दें कि सानिया ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2016 में आई फिल्म दंगल से की थी और तब से लेकर अभी तक वह कई हिट फिल्में दे चुकी हैं और लगातार काम कर रही हैं।

Leave a Comment