भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं। लेकिन सबका ध्यान खींचा उस खूबसूरत विंटेज कार ने जिसे खासतौर पर विदाई के लिए मंगवाया गया है। यह कार सिर्फ दिखने में पुरानी नहीं है बल्कि इसका इतिहास और इसकी वैल्यू इसे बेहद रॉयल बनाती है।
दरअसल कुलदीप और वंशिका की शादी में दुल्हन की विदाई के लिए एक विशेष विंटेज कार का इंतजाम किया गया है। यह शाही कार पहले भी कई हाई प्रोफाइल मौकों पर इस्तेमाल हो चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कारों के शौकीन एमएस धोनी ने भी एक ख़ास मौके के लिए इसी कार को बुक किया था।
धोनी की पसंद हमेशा क्लासिक होती है और कुलदीप ने भी अपनी शादी के लिए उसी कैप्टन कूल स्टाइल को चुना। आपको बता दें कि उत्तराखंड के मसूरी में आज 14 मार्च 2026 को यह शादी होनी है। वहीं 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में ग्रैंड रिसेप्शन होना है। शादी से पहले सोशल मीडिया पर संगीत और हल्दी की फोटो और वीडियोस तेजी से वायरल हैं।
