पद्मश्री नही मेरी बड़ी achivement …सलमान – गोविंदा पे प्रियदर्शन का खुलासा

फिल्म मेकर प्रियदर्शन इंडस्ट्री के वो फिल्म मेकर हैं जिन्होंने ऑडियंस को हंसाया है अपनी फिल्मों से। प्रियदर्शन जिस फिल्म के साथ जुड़ते हैं उसमें ऑडियंस को मजा आने वाला है। यह तो तय बात है। लेकिन इन कॉमेडी फिल्मों को बनाने के दौरान प्रियदर्शन को कई एक्टर्स हैं जिन्होंने काफी पेन दिया और जिन्हें फिल्म में लेते हुए खुद प्रियदर्शन डरते थे।

प्रियदर्शन ने अब अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्हीं एक्टर्स के बारे में बात की है। उन्होंने कहा है कि मैंने इतने साल इंडस्ट्री में काम किया है। प्रियदर्शन ने कहा कि जब उन्होंने पद्मश्री जीता तो उसके बाद उन्हें एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि क्या आप इसे अपने करियर का सबसे बड़ा अचीवमेंट मानते हैं? तो उन्होंने कहा नहीं मैं इसे अपने करियर का सबसे बड़ा अचीवमेंट नहीं मानता हूं। मेरे करियर का सबसे बड़ा अचीवमेंट है गोविंदा और सलमान खान को सेट पर 5:00 बजे लाना।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए प्रियदर्शन ने कहा कि जिस वक्त वह भागमबाग फिल्म बना रहे थे तब गोविंदा को कास्ट कर रहे थे और उन्होंने गोविंदा को फिल्म शुरू करने से पहले ही एक बार मीटिंग में बुलाया और एक बात उनसे पक्की कर ली थी कि अगर तुम लेट आने वाले हो तो फिर यह फिल्म साइन मत करना क्योंकि मेरे साथ यह सब चीजें नहीं चल सकती है। तुम्हारे बारे में इंडस्ट्री में इस तरह की बातें बहुत फैली हुई है। यही वजह है कि यह टाइम वाली बात मैं फिल्म शुरू करने से पहले ही क्लियर कर देना चाहता हूं। प्रियदर्शन ने कहा कि उनकी फिल्म भागमभाग के सेट पर कभी भी गोविंदा लेट नहीं आए। वह हमेशा टाइम पर आए।

हां, यह जरूर होता था कि कुछ सीन्स में गोविंदा इंप्रोवाइज करके अपने कुछ डायलॉग्स घुसेड़ देते थे। तब प्रियदर्शन ने गोविंदा को कहा कि यह सब करने की जरूरत नहीं है। मैंने राइटर नीरज बोरा को पैसा दिया है स्क्रिप्ट लिखने के लिए ही। तो आप डायलॉग पर इतनी मेहनत ना करें। आपको बता दें कि कई सारे एक्टर्स हैं जो सीन को इंप्रोवाइज करते हैं और कुछ अगर खाली छूट रहा होता है तो वह अपनी तरफ से एक आध डायलॉग डाल देते हैं।

फिर जब फिल्म हिट हो जाती है तो वो उस डायलॉग का क्रेडिट लेते हैं और कहते हैं कि यह वाला जो डायलॉग है ना यह डायलॉग मेरा था। ऐसे में राइटर्स के लिए यह चीज अच्छी बात नहीं है।

यही वजह है कि प्रियदर्शन अपनी फिल्मों के डायलॉग्स को लेकर काफी स्ट्रिक्ट है और वो एक्टर्स को डायलॉग्स इंप्रोवाइज करने का मौका नहीं देते हैं। प्रियदर्शन की आने वाली फिल्म अक्षय कुमार के साथ की भूत बंगला है। इस फिल्म का टीजर सामने आ चुका है और माना जा रहा है कि यह कॉम्बिनेशन एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर लोगों को एंटरटेन करेगा।

Leave a Comment