ब्लू बॉडी कॉर्न गाउन हल्का मेकअप और कंधे तक छोटे बाल थाई हाई स्लिट गाउन में आराध्या का बोल्ड लुक देख लोग हुए हैरान ऐश्वर्या अभिषेक की लाडली की फोटो ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा बिग बी की पोती की वायरल फोटो के सच ने लोगों को चौंकाया ऐश्वर्या अभिषेक की मासूम बेटी भी हुई एआई का शिकार महानायक की पोती की फोटो के साथ की गई डिजिटल छेड़छाड़। जी हां, डिजिटल छेड़छाड़ का शिकार हुई है बच्चन परिवार की लाडली बेटी आराध्या बच्चन।
यह तो सभी जानते हैं कि अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन की गिनती इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर स्टार किड्स में होती है। 14 साल की हो चुकी आराध्या को अक्सर अपने पेरेंट्स ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ स्पॉट किया जाता है। हूबहू मां की परछाई कही जाने वाली आराध्या का क्यूट अंदाज और उनकी कॉन्फिडेंट पर्सनालिटी हमेशा लोगों का ध्यान खींच लेती है। जब भी आराध्या पब्लिकली स्पॉट होती है तो ब्यूटी क्वीन मॉम ऐश्वर्या के हिस्से की भी लाइमलाइट चुरा लेती है।
लेकिन फैंस और सोशल मीडिया पर आराध्या की यही पॉपुलैरिटी अब उनके लिए नुकसानदेह साबित हुई है। जिसका सबूत ऐश अभिषेक की बेटी की यह तस्वीर है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसने हर किसी को हैरान परेशान कर दिया है। हमेशा सिंपल सोबर लुक में दिखने वाली आराध्या इस तस्वीर में बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। फोटो में आराध्या पाउडर ब्लू कलर की शिमरी पार्टी गाउन में दिख रही हैं। प्लंजिंग नेक लाइन और थाई हाई स्लेट गाउन में आराध्या का बोल्ड लुक नजर आ रहा है। कंधे तक छोटे बाल और लाइट मेकअप में आराध्या इस फोटो में स्टाइल मारती नजर आ रही हैं। जैसे ही तस्वीर सामने आई तो हर कोई दंग रह गया। फोटो पर तरह-तरह के रिएक्शन आने लगे।
लेकिन जब इस वायरल तस्वीर की पड़ताल की गई तो सामने चौंकाने वाला सच आया है। दरअसल वायरल हो रही यह तस्वीर असली नहीं है बल्कि एआई और एडिटिंग एप्लीकेशन के जरिए बनाई गई है। यानी कि मतलब साफ है कि अमिताभ बच्चन की पोती की तस्वीर के साथ डिजिटल छेड़छाड़ की गई है। जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और ऐश्वर्या के फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। एक यूजर ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा शर्म आनी चाहिए वो सिर्फ 14 साल की है। बच्ची को तो छोड़ दो। वहीं एक यूजर ने नाबालिकी तस्वीर के साथ इस तरह की एडिटिंग को शर्मनाक बताते हुए लीगल एक्शन की मांग की है।
उसने लिखा कि टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल है। ऐसे लोगों पर लीगल एक्शन होना चाहिए। हद हो गई है। आराधा की तस्वीर के साथ यूं डिजिटल छेड़छाड़ किया जाना बच्चन परिवार के फैंस का गुस्सा भड़का गया है। तमाम लोग अब लीगल एक्शन की मांग कर रहे हैं। हालांकि ऐश्वर्या या अभिषेक की तरफ से कोई रिएक्शन अभी तक सामने नहीं आया है।
बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी 14 साल की बेटी को सोशल मीडिया से दूर रखते हैं। बीते दिनों ही एक इंटरव्यू में खुद अभिषेक बच्चन ने खुलासा किया था कि आराध्या ना तो सोशल मीडिया पर मौजूद है और ना ही उनके पास अपना खुद का कोई फोन है। ऐश्वर्या अपनी बेटी को सोशल मीडिया नेगेटिविटी से दूर रखती हैं। आराध्या का पूरा फोकस सिर्फ पढ़ाई और खेलकूद पर है।
