कुलदीप यादव की हल्दी में युजवेंद्र का डांस।

युजवेंद्र चहल ने अपने खास दोस्त कुलदीप यादव की शादी में ऐसा रंग जमाया कि सब देखते रह गए। दरअसल क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी के फंक्शन मसूरी में हो रहे हैं।

युजवेंद्र चहल के यार की शादी है और वह थिर के नहीं ऐसा हो ही नहीं सकता। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह कुलदीप यादव के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

कुलदीप यादव भी अपनी होने वाली दुल्हनिया वंशिका के साथ डांस करते दिखाई दिए। दोनों ने दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच डांस मूव्स दिखाए जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

हल्दी के दौरान चहल कुलदीप वंशिका के चेहरे पर हल्दी लगाते दिखे और कुलदीप यादव के साथ मस्ती करते दिखे।

Leave a Comment