सोशल मीडिया ट्रोलिंग के मामले में वरुण धवन ने तो अर्जुन कपूर को भी पीछे छोड़ दिया है। अर्जुन कपूर की ट्रोलिंग तो आपको याद ही होगी। एक टाइम पर हर एक रील उनका मजाक उड़ाती थी और अब वही हाल सोशल मीडिया पर लोगों ने वरुण धवन का कर लिया है।
ऐसा इसलिए कह रही हूं क्योंकि रिसेंटली वरुण धवन को लेकर जब एक खबर आई तो लोगों ने उन्हें सपोर्ट करने के बजाय उनका तमाशा बनाना शुरू कर दिया। खैर, यह तमाशा बनना शुरू हुआ बॉर्डर टू से ही जब वरुण धवन की स्माइल का मजाक उड़ाया गया। वरुण धवन उस पर बात कह चुके हैं। अपनी सफाई भी पेश कर चुके हैं।
लेकिन लगता है कि यह जो स्माइल है, यह उनका लंबे समय तक पीछा नहीं छोड़ने वाली। रिसेंटली वरुण धवन को लेकर खबर आई कि वह अब ब्रेक लेने वाले हैं। अपनी बच्ची के साथ टाइम स्पेंड करना चाहते हैं। इसीलिए कुछ समय के लिए वरुण धवन फिल्में नहीं करेंगे। इस खबर को कई मीडिया ने छापा। इन्हीं खबरों पर वरुण धवन के फैंस ने या सोशल मीडिया पर जो ट्रोलर्स हैं उन्होंने जो रिएक्शंस दिए हैं वो बेहद शॉकिंग है और वो रिएक्शंस वो कमेंट्स तो अर्जुन कपूर को मिले कमेंट से भी ज्यादा खतरनाक है।
वरुण धवन के करियर से ब्रेक लेने की खबर पर लोगों ने कहा कि थैंक यू वरुण धवन पब्लिक पर दया करने के लिए। थैंक यू वरुण धवन वापस कभी मत आना। फिर से मत आना परमानेंट रिटायरमेंट ले लो। सोशल मीडिया पर स्टार किड्स की जबरदस्त स्क्रूटनी होने लगी है और यही वजह है कि कई सारे स्टार किड्स अब सोशल मीडिया से दूर हो गए हैं। वो ना कुछ बोलते हैं ना ही कुछ पोस्ट करते हैं।
बात करें जानवी कपूर, खुशी कपूर या फिर इब्राहिम अली खान की तो यह लोग तो सोशल मीडिया से गायब ही हो गए हैं और सहारा अली खान किस दुनिया में है यह तो कोई जानता ही नहीं। अब तो वह पैप भी नहीं होती है। अनन्या पांडे ने तो एक टाइम पर सोशल मीडिया बुलिंग के खिलाफ अभियान भी चलाया था। हालांकि उस अभियान से सोशल मीडिया ट्रोलिंग में कुछ चेंज आता नजर नहीं आ रहा है क्योंकि अभी भी लोग उसी तरह से स्टार किड्स को ट्रोल कर रहे
