प्रेमानंद महाराज की भक्ति में 13 साल के बच्चे ने छोड़ा घर।

भक्ति के लिए परिवार छोड़ने की पुरानी कथाएं आपने बहुत सुनी होगी, इसमें सबसे पहले भगवान महावीर का नाम भी आपने सुना होगा, जिन्होंने लोगो की सेवा के लिए घर छोड़ा था।

लेकिन इस कलियुग में भी एक ऐसा किस्सा सामने आया है जहा एक मासूम बच्चे ने भक्ति के लिए अपना घर , परिवार छोड़ दिया है। ये किस्सा इंदौर का है।

इंदौर शहर से सामने आया भावुक वीडियो। प्रेमानंद महाराज के वचनों से प्रभावित हुआ छात्र 13 साल के मासूम ने अपना घर छोड़ दिया है। बालक ने जाते-जाते परिवार वालों के लिए पत्र छोड़ा।

छात्र ने लिखा, अब वह अध्यात्म की राह पर जा रहा है। बालक घर से जाते हुए ₹500 भी लेकर गया है। पुलिस ने बालक की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।

बता दे की पुलिस को जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें बालक कंधे पर बैग टांगकर घर से निकलता हुआ साफ नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि बालक के पिता पेशे से ड्राइवर हैं।

हाल फिलहाल तो एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं. पुलिस को अंदेशा है कि बालक वृंदावन की ओर रुख कर सकता है, जहाँ प्रेमानंद जी महाराज का आश्रम है.

Leave a Comment