एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया के तलाक की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया। मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट की मोहर के साथ ही अब यह शादी कानूनी तौर पर खत्म हो गई है। वैसे सबसे ज्यादा चर्चा हंसिका के उस फैसले की है जिसमें उन्होंने एलुमिनी पर अपना दावा छोड़कर आगे बढ़ने का रास्ता चुना है।
इतना ही नहीं वहीं अब तलाक के अगले ही दिन हंसिका ने सोशल मीडिया पर चढ़ती कला का संदेश शेयर कर साफ कर दिया कि वह टूटने वाली नहीं है बल्कि पूरी हिम्मत के साथ नई शुरुआत के लिए तैयार है। आपको बता दें कि शादी टूटने के गम और कोर्ट के चक्करों के बीच हंसिका मतवानी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बेहद छोटा लेकिन गहरा शब्द शेयर किया है। उन्होंने लिखा चढ़ती कला हमेशा। जिसका अर्थ है हमेशा बढ़ती हुई खुशी और अटूट हौसला। जब पूरी दुनिया उनकी पर्सनल लाइफ पर अटकलें लगा रही थी तब हंसिका ने इस पंजाबी मुहावरे के जरिए यह जता दिया कि वह मुश्किल वक्त में भी पॉजिटिविटी ढूंढ रही हैं।
हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर तलाक का जिक्र नहीं किया। कानूनी दस्तावेजों की मानें तो हंसिका ने अपनी मर्जी से सोहेल से अलग होने का फैसला किया था। बांद्रा फैमिली कोर्ट में दायर याचिका में एक बड़ी बात सामने यह भी आई है कि 34 साल के इस एक्ट्रेस ने सोहेल से किसी भी तरह का गुजारा भत्ता या एलुमिनी लेने से इंकार कर दिया है। कोर्ट में उनकी तरफ से वकील अदनान शेख ने पैरवी की और दलील दी कि दोनों ने आपसी समझ के साथ ही इस रिश्ते को खत्म करने का मन बनाया है।
वहीं हंसिका की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार शाला का बमबूम और कोई मिल गया जैसे प्रोजेक्ट से की थी। इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों में कदम रखा और अपनी एक अलग पहचान बनाई।4 दिसंबर 2022 को उन्होंने सोहेल से शादी कर ली। लेकिन अब यह शादी टूट चुकी है।
