हम आपके हैं कौन? मैंने प्यार किया और हम साथ-साथ हैं जैसी ब्लॉकबस्टर फैमिली फिल्में बनाने वाले सूरज बजातिया की बेटी ईशा बजातिया के वेडिंग रिसेप्शन में पूरा बॉलीवुड पहुंचा। जी हां, सूरज बजातिया के प्रेम यानी जिगरी दोस्त सलमान खान भी रिसेप्शन पार्टी में नजर आए। ऐसे में अब हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर सूरज बड़जातिया की बेटी और दामाद आखिर क्या करते हैं? तो चलिए आज की इस वीडियो में आपको बताते हैं।

दोस्तों सबसे पहले बात करते हैं उनकी बेटी ईशा बजात्या के बारे में जो फेमस फिल्म निर्देशक सूरज बजातिया की बेटी हैं। हालांकि वह अपने पिता की तरह फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा एक्टिव नहीं है और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। ईशा ने अपनी पढ़ाई विदेश से पूरी की है और वह बिजनेस और क्रिएटिव प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई बताई जाती हैं।

साथ ही बढ़ जातीय फैमिली हमेशा से ही पारिवारिक मूल्यों और प्राइवेट लाइफ को अहमियत देता आया है। इसलिए ईशा भी सोशल मीडिया या पब्लिक इवेंट्स में बहुत कम स्पॉट होती हैं। हालांकि अपने पिता के प्रोडक्शन हाउस और फैमिली बिजनेस में उनका काफी ज्यादा जुड़ाव माना जाता है। अब बात करते हैं.

सूरज बड़जातिया के दामाद यानी अभिषेक कोठारी के बारे में तो अभिषेक एक काफी सक्सेसफुल बिजनेसमैन हैं। अभिषेक का रिलेशन एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से माना जाता है और वह कई बिजनेस वेंचर से जुड़े हुए हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक कोठारी मुख्य रूप से एक उद्यमी और निवेशक हैं। जिन्होंने फ्लेक्सी लोंस और फैब मनी जैसी कंपनियों की स्थापना की है। वहीं आपको बताते चलें कि ईशा और अभिषेक की व्यक्तिगत नेटवर्थ को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन जहां एक तरफ ईशा बजातिया और अभिषेक कोठारी के रिसेप्शन पार्टी का लुक काफी ज्यादा वायरल हुआ तो वहीं इस रिसेप्शन पार्टी में आए सभी बॉलीवुड सितारों ने भी काफी ज्यादा लाइमलाइट बटोरी।

