कौन है कृतिका की सौतन? कहा है गौरव की ex बीवी ?

शादी के बंधन में बंधे गौरव कपूर और कृतिका का। तामझाम से दूर घर की छत पर रचाया ब्याह। 7 साल बड़े गौरव की दूसरी बीवी बनी कृतिका, तो होने लगी कृतिका की सौतन की चर्चा। कौन है और कहां है गौरव कपूर की पहली बीवी?

क्यों हुआ था दोनों का तलाक? सोशल मीडिया पर शुरू हुई गौरव की एक्स वाइफ की तलाश। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक बार फिर शहनाइयां बजी हैं। एक्ट्रेस कृतिका का कामरा और क्रिकेट वर्ल्ड के स्टार होस्ट और एक्टर गौरव कपूर शादी के बंधन में बंध गए हैं। 11 मार्च की शाम कृतिका गौरव ने बिना किसी तामझाम के अपने घर की छत पर बेहद सादगी के साथ सनसेट [संगीत] वेडिंग की। कपल की शादी में टीवी, फिल्म और स्पोर्ट्स वर्ल्ड के सेलिब्रिटीज ने शिरकत की।

कृतिका और गौरव की शादी की तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कपल के मिनिमलिस्टिक वेडिंग लुक से लेकर इनकी लव केमिस्ट्री तक की खूब तारीफ हो रही है। हालांकि इसी के साथ सोशल मीडिया पर एक तीसरे शख्स की तलाश भी शुरू हो गई है और वह तीसरा शख्स कोई और नहीं [संगीत] बल्कि गौरव कपूर की एक्स वाइफ हैं। जी हां, गौरव कपूर की दूसरी शादी के जश्न और शोर के बीच उनकी पहली पत्नी [संगीत] भी चर्चा में आ गई है। दरअसल गौरव कपूर तलाकशुदा हैं। साल 2014 में उन्होंने पहली शादी की थी, जो कि ज्यादा लंबी नहीं चली थी। और अब जब गौरव कपूर और कृतिका कांबरा की शादी सुर्खियों में छाई है तो नेटिजंस एक्टर की पहली बीवी के बारे में भी सवाल पूछ रहे हैं।

जिनके बारे में हम आपको इस रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं। गौरव की एक्स वाइफ का नाम कीरत भट्टल है। कृतिका की तरह ही कीरत भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी रही हैं। [संगीत] वो जानीमानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। कीरत भट्टल ने तमिल सिनेमा में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाई है।

फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले वह कई एड्स में भी काम कर चुकी हैं। फिल्मों के अलावा कीरत, टीवी, ट्रैवल और लाइफस्टाइल परभी काम करती हैं। कीरत और गौरव की शादी तलाक की बात करें तो गौरव और कीरत का साल 2021 में तलाक हो गया था। 42 साल की कीरत का जन्म लाइब्रेरिया में हुआ था। हालांकि वह चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। बताया जाता है कि गौरव से उनकी पहली मुलाकात साल 2012 में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे इनका प्यार परवान चढ़ने लगा।

दोनों ने लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट किया और फिर 4 नवंबर 2014 को गौरव और कीरत ने पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की। हालांकि शादी के कुछ साल बाद ही इनके रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा और फिर दोनों ने खामोशी से एक दूसरेसे अलग होने का फैसला कर लिया। साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया। गौरव और कीरत की शादी क्यों टूटी इसकी वजह कभी सामने नहीं आई।

वहीं गौरव से शादी के बाद कीरत ने लाइमलाइट से दूरी बना ली। साल 2022 के बाद से ही उन्होंने अपने इंस्टा पेज [संगीत] को भी एक्टिव नहीं किया है। कीरत अब गुमनामी की जिंदगी जी रही है। वहीं गौरव ने कृतिका कामरा को अपनी हमसफर बनाकर दूसरी शादी भी कर ली है।

Leave a Comment