बुरे फंसे हार्दिक पांड्या। वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बाद अब जेल जा सकते हैं क्रिकेटर। तिरंगे का अपमान करने का लगा आरोप। पुणे में शिकायत दर्ज। मैदान पर माहिका संग आशिकी पड़ी भारी। सोशल मीडिया पर फैंस सुना रहे खरी-खोटी। हार्दिक पांड्या जीत की जश्न में इतने खो गए थे कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वो नेशनल फ्लैग पहनकर सो रहे हैं और उनकी गर्लफ्रेंड से रोमांटिक भरी बातें कर रहे हैं।

तो यह नेशनल फ्लैग का कहीं ना कहीं अवमान था। T20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के जश्न के बाद भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या कानूनी पचड़ों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। पुणे के एक वकील ने हार्दिक पांड्या पर जीत के जश्न के दौरान राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
कहा जा रहा है इस मामले में हार्दिक पांड्या की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। 8 मार्च को भारत टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बना। जीत के जश्न में खिलाड़ियों से लेकर फैंस भी डूबे हुए नजर आए।

हर बार की तरह इस बार भी क्रिकेटर्स ने अपने परिवार और गर्लफ्रेंड्स के साथ जीत का खूब जश्न मनाया और जीत के मैदान से बहुत सी हैप्पी पिक्चर्स वायरल हुई। इसी बीच हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा चर्चा का विषय बन गए। उनके डांस करते हुए किस करते हुए और एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए उन्हें देखा गया। जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर बहुत ज्यादा वायरल हो गई।

इसी बीच कुछ तस्वीरों में देखा जा सकता है जीत के बाद हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा पोडियम पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं और एक दूसरे को प्यार से निहार रहे हैं। प्यार भरी बातें कर रहे हैं और यह सब कुछ जब हो रहा है तो हार्दिक की पीठ पर तिरंगा लिपटा हुआ देखा जा सकता हैजो उन्होंने गले से बांधा हुआ है। बस फिर क्या था माहौल और तिरंगा साथ-साथ देखकर कुछ लोग गए।
सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर उन्हें खूब सुनाया जा रहा है। और अब खबर आई है कि पुणे के एक वकील वाजिद खान ने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में हार्दिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराने के बाद हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ जीत का जश्न मना रहे थे। वकील का आरोप है कि इस दौरान हार्दिक ने तिरंगे को अपने गले पर बांधा हुआ था और वह माहिका के साथ पोडियम पर लेटे हुए थे। वकील के मुताबिक यह काम राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा दो का उल्लंघन है और तिरंगे की गरिमा को ठेस पहुंचाता है।
जीत का जो जश्न था वो जश्न के अंदर हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक जगह डांस कर रहे थे पूरी तरह और नेशनल फ्लैग जो था उनके पीठ पर बंधा हुआ था और नेशनल फ्लैग के साथ में वो उनकी गर्लफ्रेंड के साथ एक कोने में जाते हैं। स्टेज के कोने में जा रहे हैं और वहां वो नेशनल फ्लैग पहन के लेटे हुए हैं और वह भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ में उनसे बातें कर रहे हैं।
वहां पे वो प्यार भरी बातें कर रहे हैं और दोनों एक दूसरे के काफी करीब थे। तो राष्ट्रीय अपना जो नेशनल फ्लैग है नेशनल फ्लैग का 1971 का जो कानून है उसके सेक्शन दो के अनुसार यह बात गलत है कि जो नेशनल फ्लैग है उसकी गरिमा उसकी प्रतिमा का जो आदर है हमें वो रखना चाहिए। लेकिन हार्दिक पांड्या जीत की जश्न में इतने खो गए थे कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वो नेशनल फ्लैग पहनकर सो रहे हैं और उनकी गर्लफ्रेंड से रोमांटिक भरी बातें कर रहे हैं।
तो यह नेशनल फ्लैग का कहीं ना कहीं अवमान था। बता दें शिवाजी नगर पुलिस ने शिकायत स्वीकार कर ली है और इसकी कॉपी वकील को सौंप दी है। इसी बीच आपको बता दें राष्ट्रीय ध्वज का अपमान अगर साबित हो जाता है तो क्रिकेटर को 3 साल की सजा हो सकती है या भारी जुर्माना भी देना पड़ सकता है या जेल होने के साथ-साथ जुर्माना भी लग सकता है। फिलहाल इस पूरे विवाद को लेकर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का या उनकी टीम की तरफ से कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।
