राकेश बेदी के एहसान के बदले आदित्य धर ने उन्हें ‘धुरंधर’ दी

रणवीर सिंह की धुरंधर में हर किरदार अलग ढंग से चमका। फिर चाहे वह अक्षय खन्ना हो, संजय दत्त हो या फिर अर्जुन रामपाल हर एक्टर ने अपनी जगह बनाई। मगर राकेश बेदी ने जमील जमाली के किरदार में जो रंग जमाया वो सबसे चटक और मजेदार रहा। उनका किरदार ऐसा है जैसे पूरी भरी भोजन की थाली में अचार या चटनी [संगीत] का चटकारा होता है। धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर में भी जैसे ही राकेश बेदी आते हैं मजमा लूट लेते हैं। उनका वो डग जोक बड़ा पसंद किया गया। हाल ही में जब राकेश बेदी ने राकेश बेदी को न्यूज़ 18 का शोष रील अवार्ड दिया गया।

तब उन्होंने अपने किरदार और यह फिल्म मिलने की पूरी कहानी सुनाई। सबसे पहले बात करते हैं धुरंधर 2 के ट्रेलर में उस मजाकिया सीन की जिसमें राकेश कहते हैं अह जरवारी साहब, आपने बतखें तो बड़ी सफेद पाल रखी है अपने फार्म हाउस में। योर बटक्स आर रियली वाइट। यह डायलॉग कैसे और कहां से आया? इस बारे में राकेश बेदी ने कहा यह लाइन स्क्रिप्ट में नहीं थी। किसी ने सोचा भी नहीं था। मैंने आदित्य से पूछा कि क्या वहां बतखें होंगी? वो बोले हां। मैंने पूछा कि क्या मैं इस सीन में इस सीन को थोड़ा मजाकिया बना सकता हूं? मैंने इसलिए पूछा क्योंकि यह सीरियस सीन था। काफी इंटेंस था।

मैंने सोचा इसे थोड़ा मजेदार बनाते हैं। संजय दत्त, अर्जुन, रामपाल सब वहीं बैठे थे। जैसे ही मैंने वो लाइन बोली योर बटक्स आर रियली वाइट। सब जोर से हंस पड़े। खूब ठहा के लगे। मैंने कहा देखो यह लाइन काम करेगी इस्तेमा इसे इस्तेमाल करना चाहिए। आदित्य ने फौरन हामी भरी और इस तरह वो सीन शूट हुआ। फिल्म में बड़े साहब कौन है? इस सवाल का भी बड़ा चुटीला जवाब दिया है राकेश बेदी ने। कहा, “मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं पता। अगर पता होता तो भी नहीं बता पाता।” धुरंधर में राकेश बेदी को लिए जाने के बारे में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने मुख्तसर में बताया था कि वह इस रोल के लिए पहली पसंद थे। मगर राकेश ने इसकी पूरी कहानी बताई। इसका कनेक्शन पूरी द सर्जिकल स्ट्राइक से है। पूरी में राकेश बेदी ने आईएसआई एजेंट का रोल किया था। पूरा वाक्या सुनाते हुए राकेश [संगीत] ने कहा उसने यानी आदित्यधर ने मुझे खाली एक लाइन सुनाई थी। ऐसा रोल है पाकिस्तानी मिनिस्टर है ये ये ऐसा-सा करता है बस मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी और बस हो गया और वो शूट सर्बिया में था हमने पूरा दिन प्लान किया था

मगर शूट महज 2ाई घंटे में ही निपट गया तो आदित्य ने कहा राकेश जी आपने मुझ पर यह एहसान किया है मैं इसके बदले आपको कुछ बहुत अच्छी चीज दूंगा मैंने देखा है कई डायरेक्टर्स इस सीन के बाद ऐसा करते हैं मगर यह आदमी इसने अपनी कही बात पूरी की अपना कमिटमेंट निभाया ऐसे मिली मिली मुझे धुरंधर।

इससे पहले आईएएस को दिए इंटरव्यू में राकेश बेदी ने बताया था कि उन्होंने जमील जमाली के रोल की तैयारी कैसे की थी। कैसे वो इस किरदार में बिल्कुल सहज लगे। राकेश ने कहा था यह किरदार असल शख्स का है। असल घटनाएं हैं। इसके लिए मैंने एक नहीं कई पाकिस्तानी नेताओं के भाषण सुने। उनका लहजा, उनका उच्चारण, उनका बॉडी लैंग्वेज सब बारीकी से समझा। आदित्य ने जमील जमाली का लुक खुद डिजाइन किया। मैंने बस जमाली केबोलने और उठने बैठने के तौर तरीकों पर फोकस किया ताकि कैरेक्टर ऑथेंटिक लगे।

धुरंधर 2 का क्लैश यश की टॉक्सिक से होने वाला था। मगर यश ने मिडिल ईस्ट में पसरे तनाव के चलते अपनी फिल्म पोस्टपोन कर दी। इस बारे में इंडिया टुडे से चर्चा में राकेश ने कहा टेंशन तो हमारे लिए भी है मिडिल ईस्ट में। पर हम तो आ रहे हैं ना उसी तारीख पर। राकेश बेदी सहित आदित्यधर और पूरी प्रोडक्शन टीम अपने प्रोडक्ट को लेकर निश्चिंत है। उन्होंने ना क्लैश की परवाह की थी ना ही मिडिल ईस्ट की जंग उनकी राह का रोड़ा बनी। 18 मार्च शाम 5:00 बजे से इसके पेड रिव्यू शुरू हो जाएंगे और 19 मार्च को यह फिल्म देश दुनिया के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह तमाम जानकारी मेरे साथी अंकिता ने जुटाई है। मैं हूं कनिष्का। आप देख रहे हैं ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया। [संगीत]

Leave a Comment