धुरंधर 2′ मेकर्स की ये चाल अक्षय की ‘भूत बंगला’ को बर्बाद कर देगी !

धुरंधर 2 का बस अपने उरूज पर है। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म भारतीय सिनेमा इतिहास की सफलतम फिल्मों में शुमार होने की दहलीज पर खड़ी है। मगर बैक एंड पर अब भी कई मसले हैं जिन्हें सुलझाना बाकी है। धुरंधर 2 के मेकर्स नहीं चाहते कि उन्हें अपनी स्क्रीनंस किसी भी और फिल्म के साथ शेयर करनी पड़े।

पहले यश की टॉक्सिक के साथ क्लैश होना था जो टल गया। अब धुरंधर 2 के पास खेलने के लिए खुला मैदान है। मगर इसके मेकर्स इतने से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों मालिकों के सामने एक शर्त रखी है। वो ऐसी शर्त है जो आज से पहले कभी नहीं सुनी गई है। शर्त यह है कि धुरंधर 2 की रिलीज़ से लेकर अगले छह हफ्तों तक सभी सिंगल स्क्रीनंस के सभी शोज़ इस फिल्म को दिए जाए। अगर थिएटर मालिक यह शर्त मानते हैं, तभी उन्हें अपने सिनेमाघर में धुरंधर 2 दिखाने की इजाजत मिलेगी। अमूमन ऐसा होता है कि जब कोई नई फिल्म आती है तो मेकर्स चाहते हैं कि उसे कम से कम दो या तीन हफ्तों का फ्री रन मिले बिना किसी कंपटीशन के।

इसलिए वह थिएटर मालिकों के साथ ऐसी एक्सक्लूसिव डील करते हैं। मगर छ हफ्ते की डील अनसुनी है। अब यहां एक कैच है। धुरंधर 2 19 मार्च को रिलीज़ हो रही है। इसके तकरीबन 3 हफ्ते बाद यानी 10 अप्रैल को अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला रिलीज़ हो रही है। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इसका यूएसपी ये है कि 16 साल बाद अक्षय और प्रियदर्शन साथ में कोई फिल्म कर रहे हैं। इसलिए थिएटर मालिकों का मानना है कि धुरंधर 2 के साथ कुछ शोज़ भूत बंगला को भी दिए जाए।

मगर धुरंधर 2 की प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी Jio स्टूडियोज ने इसमें रोरा अटका दिया है। बॉलीवुड हंगामा में सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट में बताया गया कि Jio स्टूडियोज चाहती है कि 19 मार्च से लेकर 1 मई तक सभी सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में सिर्फ धुरंधर 2 दिखाई जाए। किसी फिल्म के साथ स्क्रीन शेयर ना किया जाए। सेम यही डील उन्होंने अपनी अगली फिल्म राजा शिवाजी के लिए भी मांग ली है। मगर ये डील दो हफ्तों के लिए है। राजा शिवाजी 1 मई को रिलीज होनी है। तो बेसिकली Jio स्टूडियो चाहती है कि 19 मार्च से लेकर 15 मई यानी आठ हफ्तों तक देश के सभी सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में सिर्फ उनकी फिल्में ही चले। कोई और फिल्म ना दिखाई जाए। अगर थिएटर मालिक यह शर्त मान लेते हैं तो उन्हें अक्षय की फिल्म को छोड़ना होगा। इससे अक्षय की फिल्म को स्क्रीनंस के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। थिएटर मालिकों का कहना है कि यह धुरंधर 2 गंभीर फिल्म है। उसके तीन हफ्ते बाद भूत बंगला आएगी जो हल्कीफुल्की फिल्म है। जाहिर तौर पर एक तबका वो फिल्म भी देखना चाहेगा। मगर Jio स्टूडियोज की मांग मान लेने पर सिंगल स्क्रीन्स में वो फिल्म रिलीज नहीं हो पाएगी।

इस वजह से सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में अब तक धुरंधर 2 के पेड प्रव्यू के लिए एडवांस बुकिंग नहीं खुली है। दोनों पक्ष लगातार इस बारे में बातचीत कर रहे हैं। धुरंधर 2 की रिलीज में अभी एक हफ्ता बाकी है। ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि उससे पहले दोनों पक्ष मिलकर बीच का कोई रास्ता निकाल लेंगे।

अगर ऐसा नहीं हुआ तो इसका खामियाजा अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला को भुगतना होगा। धुरंधर 2 ऑफिशियली 19 मार्च को रिलीज़ हो रही है। मगर 18 मार्च की शाम 5:00 बजे से फिल्म के पेड प्रव्यूज शुरू हो जाएंगे। उसकी एडवांस बुकिंग भी खुल चुकी है और धुरंधर 2 इसमें अंधा पैसा पीट रही है। वहीं अक्षय की फिल्म भूत बंगला का टीजर 12 मार्च को रिलीज किया जाएगा।

Leave a Comment