नए मिस्ट्रीम मैन संग डांस करती नजर आई मलाइका। कोजी वीडियो ने मचाया सोशल मीडिया पर बवाल। तो अब खुद मिस्ट्रीमैन ने तोड़ीचुप्पी। मलाइका संग रिश्ते का सच आया सामने।
वायरल वीडियो की नजदीकियों पर एक्टर का बड़ा बयान। जैसा कि आप सभी जानते हैं हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का स्प्लिट्स विला फेम एक्टर सौरभ बेदी के साथ एक कोजी डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसे लेकर लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए थे और इस वीडियो ने भी इंटरनेट पर हलचल मचा दी।
लेकिन अब इस पूरे मामले पर खुद एक्टर ने सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और मलाइका के साथ अपने रिश्ते का सच बताया है। चलिए बिना देरी के आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा सच। वीडियो का सच तो आपको बता ही चुका है कि यह वीडियो मलाइका के नए रेस्टोरेंट लॉन्च की पार्टी का था जिसमें कई दोस्त और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स शामिल हुए थे। इसी दौरान मलाइका एक शख्स के साथ मस्ती भरे अंदाज में डांस करती दिखाई दी। पार्टी के छोटे-छोटे क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर यह मिस्ट्रीमैन कौन है?
जल्द ही पता चला कि वीडियो में नजर आ रहा शख्स मॉडल और एक्टर सौरभ बेदी है। सौरभ रियलिटी शो एमटीवी स्पिरिट्स विला से अपनी पहचान बना चुके हैं। वायरल क्लिप में दोनों काफी फ्रेंडली अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे थे। बस इसी को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि शायद दोनों के बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ है। हालांकि अब इन सभी अफवाहों पर खुद सौरभ ने सफाई दी है।
एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा एक पार्टी में मेरे मेंटर्स के जरिए मेरी मुलाकात मलाइका से हुई। इसी तरह हम दोस्त बन गए। हमारे बीच कुछ भी नहीं है। लोग हमारे बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। सौरभ ने बताया कि मॉडलिंग के दिनों में उनकी पहचान कुछ दोस्तों के जरिए हुई थी और उसी दौरान एक पार्टी में उनकी मुलाकात मलाइका से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई और तब से वह कई सारे इवेंट्स और पार्टीज में साथ नजर आते रहे हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा। किसी लड़की के बारे में बोलने से पहले दो बार सोचना चाहिए।
इससे उसकी मेंटल हेल्थ पर असर पड़ सकता है। ऐसा नहीं करना चाहिए। वहीं मलाइका की पर्सनल लाइफ हमेशा ही सुर्खियों में रही है। पिछले कुछ समय से उनका नाम बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ भी जोड़ा जा रहा था। जिसके बाद अब यह नया वीडियो सोशल मीडिया पर और ज्यादा चर्चा का विषय बन गया। फिलहाल सौरभ की सफाई के बाद यह साफ हो गया है कि डेटिंग की अटकलें गलत हैं और दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है।
