रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को तो हिलाकर रख ही दिया है। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में बड़े-बड़े प्रोड्यूसर्स भी हिल गए हैं और सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि वो अपनी फिल्म को रिलीज़ कब करें। धुरंधर के आसपास कोई भी फिल्म मेकर अपनी फिल्म को रिलीज़ करने से डर रहा है। पिछले कुछ समय में हमने देखा कि कई सारी फिल्मों की रिलीज़ डेट पोस्टपोन की गई।
इसकी शुरुआत हुई सलमान खान की गलवान फिल्म से जो ईद पर रिलीज़ होने वाली थी लेकिन उसे शिफ्ट कर दिया गया अगस्त के लिए। उसके बाद खबर आई कि यश की टॉक्सिक और धुरंधर का क्लैश होने वाला है। लेकिन अब इसी बीच टॉक्सिक फिल्म भी पोस्टपोन हो गई है और यह फिल्म जून में रिलीज होने वाली है। मेकर्स का कहना है कि मिडिल ईस्ट में युद्ध चल रहा है और इसीलिए वह अपनी फिल्म को लेकर रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। सारी ऑडियंस के लिए उन्होंने यह फिल्म बनाई है। और अब खबर आई है कि फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस ने भी अपनी एक मच टॉक्ड फीमेल स्पाई फिल्म को पोस्टपोन कर दिया है। यह फिल्म और कोई नहीं बल्कि आलिया भट्ट और शरवरी वाक स्टारिंग फिल्म अल्फा है। अल्फा फिल्म की चर्चा लंबे समय से चल रही है। आलिया भट्ट और शरवरी फिल्म की शूटिंग खत्म कर चुके थे और फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन भी चल रहा था। यह फिल्म इनिशियली दिसंबर 2025 में रिलीज़ होने वाली थी।
लेकिन बाद में इस फिल्म को अप्रैल तक के लिए पोस्टपोन किया गया। और अब खबर आ रही है कि अल्फा फिल्म अप्रैल में भी रिलीज़ नहीं होगी। यह फिल्म अब जुलाई में रिलीज़ होगी। मेकर्स ने रिसेंटली इस फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। धड़ल्ले से जिस तरह से फिल्में पोस्टपोन हुई है उसे यह कहा जा सकता है कि धुरंधर में कितना दम है इसका अंदाजा सभी को है।
वरना अगर किसी फिल्म में दम नहीं होता है तो फिल्म मेकर्स अपनी फिल्मों को टस से मस नहीं करते हैं और कहते हैं कि अगर तुम्हारी फिल्म अच्छी है तो हमारी भी बहुत अच्छी है। लेकिन जब फिल्में अचानक से कुछ भी रीजन बताएं पोस्टपोन की जा रही है तो समझा जा सकता है कि धुरंधर पब्लिक के लिए तो ट्रीट है लेकिन ये थ्रेट है दूसरे प्रोडूसर्स के लिए उनके प्रोजेक्ट्स के के
