पैपराजी केस में जया बच्चन की जीत।

जया बच्चन के एक स्टेटमेंट ने पैप कल्चर को एकदम बिखेर कर रख दिया। जया बच्चन को चाहे जितना हेट करो। लेकिन कई बार जब वो बोलती है तो सटीक बोलती है। ऐसा ही उन्होंने एक स्टेटमेंट दिया था एक इंटरव्यू के दौरान जब उन्होंने कहा था कि अगर आपको कैमरामैन बुलाकर अपनी फोटो क्लिक करवानी पड़ रही है तो आप काहे के एक्टर और काहे के सेलिब्रिटी?

नई जनरेशन के एक्टर्स ने जया बच्चन की इस बात से सबक ले लिया है। यही वजह है कि इन दिनों जितने भी सेलिब्रिटीज थे वो ना जिम के बाहर स्पॉट हो रहे हैं ना ही एयरपोर्ट पर स्पॉट हो रहे हैं। वरना तो हर दूसरे दिन जानवी कपूर जिम के बाहर स्पॉट हो जाती थी और सारा अली खान एयरपोर्ट पर नमस्ते करती दिखती थी। खुशी कपूर भी नजर आती थी और शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी कभी एयरपोर्ट तो कभी बैंड्रा के नाइट डिनर्स पर नजर आ जाया करती थी। लेकिन अब ये सेलिब्रिटीज नजर ही नहीं आ रहे हैं। इसका मतलब यह नहीं कि ये सेलिब्रिटीज घर से ही नहीं निकल रहे हैं। ये सेलिब्रिटीज घर से तो निकल रहे हैं लेकिन अब ये पैप्स को नहीं बुला रहे हैं। इनकी टीम पैप्स को इनफॉर्म ही नहीं कर रही है। पैप कल्चर को थोड़ा कम कर दिया है। क्योंकि इन सेलिब्रिटीज ने भी रियलाइज कर लिया है कि बार-बार स्पॉट होने से इनका जो अट्रैक्शन था, जो चाम था वो कम हो रहा है।

काम कुछ मिल नहीं रहा है। फेम कुछ मिल नहीं रहा है और ट्रोल ही हुए जा रहे हैं। जैसे कि खुशी कपूर को ट्रोल किया गया। नादानिया फिल्म के दौरान उनके नेक मूवमेंट की वजह से उसके बाद तो खुशी कपूर गायब ही हो गई।

इब्राहिम अली खान की दो फिल्में आई। दोनों ही बुरी तरह पिट गई। वो भी अब स्पॉट होना बंद हो गए। वरना वो पैप्स के सामने कभी अपने सामान गिरा देते थे तो कभी कुछ अलग ही मजाक करते नजर आते थे। और बॉर्डर 2 के टाइम पर वरुण धवन ने टेढ़े मुह के लिए जो ट्रोलिंग झेली है, उसके बाद उन्होंने भी स्पॉटिंग कम कर दी है। तो कह सकते हैं कि जया बच्चन से चाहे कितनी भी नफरत करो, लेकिन उनकी यह सीख इन सेलिब्रिटीज ने गांठ बांध ली

Leave a Comment