शादी कार्ड हुआ वायरल? दोनों की उम्र में कितना अंतर?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के बाद एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक और हस्ती शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। टीवी और वेब सीरीज की दुनिया में मजबूत पहचान बनाने वाली कृतिका कामरा अपने बॉयफ्रेंड गौरव कपूर के साथ जल्द ही सात फेरे लेने वाली हैं। हालांकि शादी से पहले ही इस कपल की आफ्टर पार्टी का कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हैं कितनी मोहब्बत है फेम एक्ट्रेस कृतिका कामरा और पॉपुलर होस्ट गौरव कपूर की शादी के फंक्शन 11 और 12 मार्च 2026को होने वाले हैं। दोनों किसी ग्रैंड या लैविश सेरेमनी के बजाय अपने खास दोस्तों और करीबियों के साथ इस दिन को और भी खास बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। पिंक विला की एक रिपोर्ट के मुताबिक शादी से पहले ही कपल की आफ्टर पार्टी का कार्ड वायरल हो गया है। जिससे यह साफ है कि वह अपने करीबियों के साथ ही इस पार्टी का जश्न मनाने वाले हैं।

इस लीक कार्ड में लिखा है, हम अपनी शादी का जश्न आप लोगों के साथ मनाना चाहते हैं। आराम से, सुकून से और जल्द आइए। रात भर रुकिए। शादी के बाद आफ्टर पार्टी का आयोजन 12 मार्च को रात 7:30 बजे किया जाएगा। हालांकि इस लीक कार्ड में आफ्टर पार्टी कहां होगी इसकी लोकेशन मेंशन नहीं है। कृतिका कांबला ने गौरव कपूर के साथ अपना रिश्ता दिसंबर 2025 में ऑफिशियल किया था। तब उन्होंने ब्रेकफास्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने गौरव कपूर को टैग किया था।

रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। आपको बता दें कि कृतिकांबरा और गौरव कपूर की उम्र में 7 साल का अंतर है। यह गौरव कपूर की दूसरी शादी है। इससे पहले 44 साल के इस होस्ट ने मॉडल कीरत भट्टल के साथ सात फेरे लिए थे। लेकिन 2021 में दोनों का तलाक हो गया था। वहीं कृतिकांबरा गौरव कपूर से पहले एक्टर करण कुंद्रा को भी डेट कर चुकी हैं। हालांकि साल 2012 में उनका ब्रेकअप हो गया था।

Leave a Comment