सूर्य कुमार के ट्रॉफी लेकर घूमने पर बौखलाए नेता, उगला गुस्सा।

T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कैप्टन सूर्य कुमार यादव की काफी तारीफ हो रही है। लेकिन अब एक पॉलिटिशियन है जिन्होंने सूर्य कुमार यादव की क्लास लगाई है और कहा है कि संभल जाओ यह ट्रॉफी तुम्हारे घर की नहीं है। यह ट्रॉफी पूरे भारत की है जो क्रिकेट के लिए बहुत इमोशंस रखता है। आखिर सूर्य कुमार यादव ने ऐसा क्या किया है कि यह पॉलिटिशियन सूर्य कुमार यादव पर भड़कते नजर आ रहे हैं। चलिए मैं आपको बताती हूं।

T20 वर्ल्ड कप जीतकर इंडियन क्रिकेट टीम ने हर एक भारतीय को बहुत ही खुशी बहुत ही सुकून दिया है। लेकिन इस जीत के बाद सूर्यकुमार यादव, जयशा और गौतम गंभीर तीनों अहमदाबाद के हनुमान मंदिर पहुंचे थे ट्रॉफी लेकर। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था कि किस तरह से इन्होंने जीत के बाद हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। अब इसी पर भड़के हैं पॉलिटिशियन कीर्ति आजाद। उन्होंने एक पोस्ट की है जिसमें उन्होंने लिखा टीम इंडिया को देखकर शर्म आती है।

1983 में जब कपिल देव की कप्तानी में हमने वर्ल्ड कप जीता था तो हम ट्रॉफी लेकर हमारी मातृभूमि यानी कि हिंदुस्तान आए थे। भारतीय क्रिकेट ट्रॉफी को धर्म में क्यों घसीटा जा रहा है? और अगर मंदिर गए तो फिर मस्जिद क्यों नहीं, चर्च क्यों नहीं, गुरुद्वारा क्यों नहीं? यह ट्रॉफी इंडियन क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करती है।

यह ट्रॉफी टीम इंडिया को रिप्रेजेंट करती है ना कि जय शाह और सूर्य कुमार यादव के परिवार को। संजू सैमसन तो ट्रॉफी को लेकर चर्च में नहीं गए। जबकि पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने ही सबसे अहम भूमिका निभाई। यह जो ट्रॉफी है, यह 140 करोड़ भारतीयों की है। इसे किसी एक धर्म की ट्रॉफी बनाने की कोशिश ना करी जाए। कीर्ति आजाद के इस पोस्ट को कई लोग सपोर्ट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह जो चीज उन्होंने कही है यह बिल्कुल सही कही

Leave a Comment