अर्जुन तेंदुलकर की शादी में चांदी में परोसा गया खाना।

सचिन तेंदुलकर इन दिनों बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी को लेकर चर्चा में हैं। अर्जुन और सानिया चंडो की शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोस लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। तमाम तस्वीरों और वीडियो में तेंदुलकर परिवार से लेकर मेहमानों के कपड़े और स्टाइलिंग की बातें हो रही हैं। लेकिन इसी बीच एक ऐसा अनसीन वीडियो सामने आया है जिसने लोगों का ध्यान खासतौर पर खींच लिया है।

इस वीडियो में सिर्फ अर्जुन के दोस्तों की उनके साथ मस्ती ही नहीं बल्कि मेहमानों के लिए की गई शाही मेहमान नवाजी की झलक भी साफ दिखाई दे रही है। खास बात यह है कि शादी में मेहमानों को चांदी के बर्तनों में खाना परोसा गया।

जिसने इस फंक्शन की रॉयल झलक और भी खास बना दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे यह वीडियो अर्जुन के एक दोस्त ने शेयर किया है। वीडियो में दूल्हे राजा अपनी पत्नी सानिया चंडो का हाथ थाम कर अपने दोस्तों के साथ एंट्री करते दिखाई दे रहे हैं।

इस दौरान दोस्त अर्जुन को छेड़ते और मजाक करते नजर आ रहे हैं। सो मच हंसीज़ाक और तालियों के बीच दूल्हे की एंट्री का यह पल काफी खास दिख रहा है। वहीं आसपास बैठे मेहमान भी इस पल को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। लेकिन वीडियो में जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा वो था मेहमानों के सामने सजी खाने की टेबल। वीडियो में टेबल पर खाना परोसने के लिए चांदी की थालियां और कटोरियां सजी दिखाई दे रही हैं।

इन चमचमाते बर्तनों में मेहमानों को खाना परोसा गया जो शादी की भव्यता और खास इंतजामों को दिखाता है। सोशल मीडिया पर लोग इस शाही व्यवस्था की काफी चर्चा कर रहे हैं। फिलहाल

Leave a Comment