सलमान खान अपने करियर में पहली बार सुपर हीरो बनने जा रहे हैं। खबर है कि उन्होंने राज निधि मोरू और कृष्णा डीके यानी राज एन डीके की फिल्म पर अपनी हामी भर दी है। यह डायरेक्टर जोड़ी उनके ऑपोजिट किसी एलिस्ट एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहते हैं। दावा किया जा रहा है कि इसमें उनकी पहली पसंद समानंथा है। वो एक्ट्रेस होने के अलावा राज की पत्नी भी हैं। साथ ही साथ ही में जिस किस्म की एक्ट्रेस की जरूरत है, समानता उस रोल में फिट बैठती है। समानता ने राज एंड डीके के साथ द फैमिली मैन सीज़न 2 में काम किया था।
उसमें उनके काम को क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया था। मिड डे ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह सलमान की सुपर हीरो फिल्म को लेकर डायरेक्टर से लगातार चर्चा में हैं। सूत्र के मुताबिक समानता से बातचीत चल रही है। उनका डायरेक्टर्स से अच्छा इक्वेशन है। राज एंड डीके को भी लगता है कि वह इस किरदार में खूब जचेंगी। मगर जब वैरायटी इंडियाज ने राज निधि से इस खबर को लेकर कांटेक्ट किया तो उन्होंने इसे अफवाह बता दिया।
उनके मुताबिक समानता से ऐसी कोई चर्चा नहीं चल रही है। यानी सलमान की सुपर हीरो फिल्म की लीडिंग लेडी की खोज अब भी जारी है। किसी एक नाम पर सुई अटके उसके बाद ही मेकर्स ऑफिशियली इस प्रोजेक्ट की घोषणा करेंगे। बता दें कि सलमान इस फिल्म में एक रिटायरिंग सुपर हीरो का किरदार निभाने वाले हैं। एक ऐसा सुपर हीरो जो दुनिया बचाते-बचाते थक चुका है। वो अब आराम करना चाहता है। मगर एक बार फिर नई मुसीबत उसे मैदान में ले आती है। यह फिल्म विल स्मिथ की हैंकॉक की तर्ज पर बताई जा रही है। सलमान ने इसके लिए हामी इसलिए भरी क्योंकि इसमें उन्हें टिपिकल सुपर हीरोज़ की तरह मास्क नहीं पहनना होगा।
साथ ही इस मूवी का किरदार भी उनकी उम्र के हिसाब से ही लिखा जा रहा है क्योंकि सलमान अब अनरियलिस्टिक किस्म के रोल्स नहीं करना चाहते। दूसरी तरफ वो बैटल ऑफ गलवान के बाद प्रोड्यूसर दिलराजू की फिल्म में काम करेंगे। इस फिल्म में सलमान एक विजिलांटे का रोल करेंगे। इस अनटाइटल प्रोजेक्ट को महर्षि और वारिसू वाले वामसी पेडीपली डायरेक्ट करेंगे।
इस एक्शन थ्रिलर की शूटिंग अप्रैल से शुरू हो सकती है। मिड डे ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी कि इस पैन इंडिया मूवी में नयनतारा को सलमान के ऑपोजिट कास्ट किया जा सकता है। इससे पहले वो शाहरुख की फिल्म जवान में नजर आ चुकी है। मगर वैरायटी इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में इस दावे का भी खंडन कर दिया है।
