पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग ढोबाल के फैंस के लिए एक राहत की खबर सामने आई है। उनकी पत्नी रतिका चौहान ने इंस्टाग्राम पर यूके राइडर का हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए बताया है कि अनुराग की हालत में सुधार है। रतिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए फैंस को जानकारी दी कि अनुराग फिलहाल ठीक है और रिकवर कर रहे हैं। इस अपडेट के बाद सोशल मीडिया पर कल से चल रही कयासबाजी और फैंस की तमाम चिंताओं पर विराम लग गया है।
बता दें कि काफी वक्त से मानसिक तनाव से जूझ रहे अनुराग ढोबाल ने एक लाइव स्ट्रीम के दौरान अपनी तेज रफ्तार गाड़ी को ठोक दिया था। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था। रतिका चौहान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा कि अनुराग को एक्सीडेंट के दौरान कुछ चोटें आई हैं। लेकिन वह शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत हैं। उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया है कि वह बहुत जल्द पूरी तरह ठीक होकर वापस लौटेंगे। रतिका के मुताबिक यह उनके और उनके परिवार के लिए काफी सेंसिटिव वक्त है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि घबराने की कोई बात नहीं है और अनुराग डॉक्टरों की निगरानी में सेफ हैं।
रतिका की इस पोस्टर ने उन लाखों ब्रो सेना को बड़ी राहत दी है जो कल से ही उनके लिए प्रेयर्स कर रहे थे। इस मुश्किल घड़ी में रतिका ने सोशल मीडिया यूज़र्स और फैंस से खासतौर पर विनती की कि इस वक्त अनुराग के हेल्थ या दुर्घटना को लेकर किसी भी तरह की अफवाह या गलत जानकारी ना फैलाएं। रतिका ने हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ लिखा हमें इस वक्त सिर्फ आपकी दुआओं, सपोर्ट और पॉजिटिव सोच की जरूरत है।
उन सभी लोगों का दिल से शुक्रिया जो इस मुश्किल वक्त में भी उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं। रतिका का यह मैसेज साफ करता है कि परिवार इस वक्त सिर्फ अनुराग की रिकवरी पर ध्यान देना चाहता है। हालांकि आपको यह भी बता दें कि यह स्टोरी अनुराग डोबाल की वाइफ की ऑफिशियल अकाउंट से नहीं बल्कि एक दूसरे अकाउंट से पोस्ट की गई है। यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि वाकई अनुराग डोबाल की पत्नी उनसे मिलने पहुंची थी या नहीं या यह पोस्ट उन्होंने खुद किया है या नहीं। हालांकि अनुराग डोबाल के मैनेजर ने बताया कि शनिवार शाम को उन्होंने रिक्वेस्ट की है कि अनुराग अभी भी ऑब्जरवेशन में है और लिखा अपडेट करीबी दोस्त भाभी अनुराग की पत्नी रतिका चौहान और उनका परिवार अभी उनके साथ हॉस्पिटल में है।
वह अभी भी ऑब्जरवेशन में है। प्लीज अफवाहों या गलत जानकारी ना फैलाएं। रोहित ने अपने नोट में आगे कहा इस वक्त किसी को टारगेट ना करें या किसी के प्रति नफरत ना फैलाएं। हम हालात पर नजर रख रहे हैं। आइए हम सब मिलकर प्रार्थना करें और जल्द से जल्द ठीक होने की उम्मीद करें। हालांकि आपको बता दें कि यह भी खबरें सामने आई हैं कि उनके पिता ने अनुराग ढोकाल को अपनी वसीयत यानी अपनी प्रॉपर्टी से बाहर कर दिया है। बेदखल कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पिता ने एक स्थानीय अखबार में नोटिस प्रकाशित कर उनसे अपने रिश्ते खत्म करने और उन्हें संपत्ति से बेदखल करने की घोषणा की। बताया जा रहा है कि यह मामला अनुराग की शादी के बाद परिवार में बड़े मतभेदों से जुड़ा हुआ है।
नोटिस की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई। कई लोग इस पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं और मामला इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक अनुराग डोबाल या उनके परिवार की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
हालांकि एक न्यूज़पेपर कटिंग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। यह एआई का दौर भी है। इसमें कुछ भी किया जा सकता है। किसी भी बात पर यकीन करना बेहद मुश्किल है जब तक कि उनका परिवार कोई भी चीज ऑफिशियल कंफर्म नहीं कर दे।
