सलमान के गाने पर नाचीं ऐश्वर्या !फैंस बोले ‘काश दोनों एक साथ’…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ऐश्वर्या राय को सलमान खान की फिल्म सलाम इश्क के टाइटल सॉन्ग सलाम इश्क पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। यह एक ग्रैंड शादी का वीडियो है जिसमें नीता अंबानी भी इसी गाने पर प्यार को सलाम करती हुई नजर आ रही हैं।

अभिषेक बच्चन भी अपनी पत्नी ऐश्वर्या के साथ दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान के गाने पर ऐश्वर्या को डांस करते देख वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह डांस वीडियो मुदित अडानी और अनन्या दीवान जी की शादी के सेलिब्रेशन का है।

इस मौके पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने नीता अंबानी के साथ मिलकर सलमान खान के गाने सलाम इश्क पर डांस किया। खास बात यह रही कि इस दौरान डांस स्टेप भी सलमान खान पर फिल्माए गए थे। यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या को डार्क नीले रंग के सूट में देखा जा सकता है और अभिषेक वाइट पट और नीले बंद गला के साथ अपने लुक को कंप्लीट करते हैं। दोनों ने नीता अंबानी के साथ मिलकर कपल के लिए खास परफॉर्मेंस दी। सोशल मीडिया पर जब लोगों ने ऐश्वर्या राय को सलमान खान के गाने पर डांस करते देखा तो उनके रिएक्शंस नहीं रुक पाए। एक यूजर ने लिखा ऐश्वर्या डांसिंग ऑन सलमान सॉन्ग। बेस्ट डे ऑफ़ सलमान खानस लाइफ। भाई अब तो शादी कर लो। मेकर ने लिखा है इस दुनिया में सब कुछ टेंपरेरी है बट सलमान खान इज परमानेंट ऑलवेज ट्रेंडिंग मान गए गुरु मेकर ने लिखा है।

डांसिंग ऑन सलमान खान सॉन्ग दैट्स कॉल्ड सलमान खान ओरा मेकर ने लिखा सलमान खान सॉन्ग पर डांस करती हैं ऐश्वर्या अगर साथ कर देते कितना अच्छा लगते तो फैंस को हमेशा उम्मीद रहती है कि सलमान खान और ऐश्वर्याय को साथ में देखा जाए लेकिन क्या करें ऐसा होना बहुत मुश्किल है। दरअसल सलमान खान के फिल्म के गाने को म्यूजिक कंपोजर शंकर एहसान लॉय ने कंपोज किया था। इस गाने के बोल समीर अंजान ने लिखे थे। गाने के वीडियो में सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, गोविंदा, जूही चावला, विद्या बालन और जॉन अब्राहम जैसे एक्टर्स नजर आए थे।

शादी के फंक्शन में यह गाना खूब बजाया जाता है। बता दें कि हाल में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी के रिसेप्शन में भी ऐश्वर्या और अभिषेक को देखा गया था। पिछले साल तक दोनों के अलग होने की खबर थी। बताया जा रहा था कि कपल एक दूसरे से अलग हो रहा है। ऐश्वर्या को बर्थडे सेलिब्रेशन के मौकों पर भी अपनी मां वृंदा के साथ ही देखा गया था। एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि ऐश्वर्या बच्चन हाउस में नहीं बल्कि अपनी मां के साथ रहती हैं।

हालांकि इस साल न्यू ईयर के मौके पर अभिषेक बच्चन को बेटी आराध्या और ऐश्वर्या के साथ हॉलिडे पर गए थे। लंबे समय बाद तीनों को साथ देखना फैंस के लिए सुखद था। इसी के साथ दोनों के अलग होने की खबरें भी झूठी साबित हुई।

Leave a Comment